{"_id":"64b7ed6437b7a5108d0af6c3","slug":"amritpal-singh-wife-stopped-at-delhi-airport-from-going-to-england-for-the-third-time-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: इंग्लैंड नहीं जा सकी अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर, दिल्ली एयरपोर्ट पर तीसरी बार रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: इंग्लैंड नहीं जा सकी अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर, दिल्ली एयरपोर्ट पर तीसरी बार रोका गया
Wed, 19 Jul 2023 07:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Jul 2023 07:37 PM IST
सार
किरणदीप कौर ने कहा कि अधिकारी नहीं चाहते कि मैं अवतार सिंह खांडा के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकूं। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को शक है कि मैं वहां भाषण करूंगी या कोई आंदोलन शुरू कर दूंगी। सरकार और विशेष एजेंसियां मुझे देश छोड़ने से रोक रही हैं। मैं सिर्फ अपने परिवार से मिलने के लिए कानून और मानवाधिकारों के तहत यात्रा करने की कोशिश कर रही हूं।
विज्ञापन
अमृतपाल और उसकी पत्नी किरणदीप कौर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को एक बार फिर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश जाने से रोक दिया गया। वह इंग्लैंड जाने के लिए फ्लाइट लेने पहुंचीं थीं। इससे पहले भी उन्हें दो बार रोका जा चुका है। वह ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने मुझे तीसरी बार इंग्लैंड जाने से रोक दिया है। कानून के मुताबिक मुझे 180 दिन पहले अपने देश में प्रवेश करना होता है। इससे पहले अप्रैल में प्रचारित किया गया कि मैं इंग्लैंड भाग रही हूं। घर वापस जाने को भागना नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
एक ब्रिटिश नागरिक के रूप में मुझ पर अलग-अलग नियम लागू होते हैं। मैंने एक महीने पहले 14 जुलाई के लिए उड़ान बुक की थी। प्रस्थान की सुबह तक मुझे बताया जा रहा था कि मेरे जाने में कोई समस्या नहीं है फिर बोर्डिंग से कुछ घंटे पहले मुझे न जाने के लिए कहा गया। उन्होंने मुझसे 18 तारीख तक कुछ दिन इंतजार करने का अनुरोध किया। इसलिए, मैंने फिर से फ्लाइट बुक की। किसी भी अधिकारी ने मुझसे सीधे या स्पष्ट बात नहीं की।
विज्ञापन
अधिकारी नहीं चाहते कि मैं अवतार सिंह खांडा के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकूं। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को शक है कि मैं वहां भाषण करूंगी या कोई आंदोलन शुरू कर दूंगी। सरकार और विशेष एजेंसियां मुझे देश छोड़ने से रोक रही हैं। मैं सिर्फ अपने परिवार से मिलने के लिए कानून और मानवाधिकारों के तहत यात्रा करने की कोशिश कर रही हूं। मेरी यात्रा एक या दो सप्ताह के लिए है, मेरा वहां अधिक समय तक रुकने का कोई इरादा नहीं है। मेरी प्राथमिकता मेरे पति अमृतपाल हैं। मुझे अधिकारियों ने कोई एलओसी नहीं दिखाया। फिर वे किस आधार पर मुझे रोक रहे हैं।
विज्ञापन