फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritpal Singh luxury vehicles are in the name of common people

Amritpal Singh: हैसियत कुछ नहीं लेकिन अमृतपाल के बेड़े में चलती थीं लग्जरी गाड़ियां, चौंकाने वाली है कहानी

Tue, 21 Mar 2023 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Mar 2023 10:46 AM IST
सार

अमृतपाल के बेड़े में शामिल लग्जरी गाड़ियों पर पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है। अमृतपाल सिंह की लग्जरी गाड़ियां आम लोगों के नाम पर है। जिन लोगों के नाम पर वाहन पंजीकृत हुए, उनकी संपत्ति उस हिसाब से नहीं मिली है।

विज्ञापन
Amritpal Singh luxury vehicles are in the name of common people
Amritpal singh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के बेड़े में जो लग्जरी गाड़ियां चलती थीं, उनकी पीछे की कहानी भी काफी चौंकाने वाली है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिकतर गाड़ियां जिन लोगों के नाम पर पंजीकृत हैं, उन लोगों की इतनी हैसियत ही नहीं है वह इतनी इन्हें खरीद पाएं। 
विज्ञापन


इतना नहीं कुछ लोगों के नाम पर थोड़ी सी जमीन और संपत्ति है। इससे उनके परिवार का गुजारा करना भी मुश्किल है। वहीं, अब पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि आखिर इन गाड़ियों के लिए पैसा कहां से आया है। हालांकि माना जा रहा है कि अमृतपाल सिंह ने ही उन्हें इन गाड़ियों का मालिक बनाया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अभी तक अमृतपाल के बेड़े में शामिल चार गाड़ियां बरामद की हैं इनमें दो इंडेवर कार, एक ईसुजू और मर्सिडीज शामिल है। आईजी हेडक्टर्वाटर सुखचैन सिंह ने कहा कि गाड़ियों के लिए आय स्त्रोत का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात तो साफ हो चुकी है कि अमृतपाल को विदेशों से फंडिंग हुई। सूत्रों के मुताबिक अब पुलिस इस मामले में सारे तथ्य जुटा रही है ताकि जब अदालत में केस जाए तो कहानी कहीं कमजोर न पड़े। एक कार मालिक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

अमृतपाल सिंह की कार भी पड़ताल शुरू
अमृतपाल की मर्सिडीज कार कई महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई। रोजाना इसको लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा छिड़ना आम बात है। सूत्रों से पता चला है कि मर्सिडीज कार को इसी साल जनवरी में पंजाब के एक व्यक्ति ने हरियाणा से खरीदा था। कार अभी ट्रांसफर नहीं हुई थी।
 

हालांकि सूत्रों से पता चला है कि जिस व्यक्ति ने कार खरीदी है, उस पर नशा तस्करी का केस दर्ज है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर दिया। वहीं, अब गाड़ी की जांच भी शुरू हो गई है।

एकेएफ में भर्ती होने के संदेह में पुलिस को 11 हथियारबंद लोगों की तलाश
उधर, अमृतपाल सिंह जिस आनंदपुर खालसा फोर्स (एकेएफ) का गठन कर रहा था, उसमें भर्ती होने के संदेह में 11 हथियारबंद लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। यह हथियारबंद अमृतपाल सिंह से पहले मजीठा में हुए सम्मेलन में मिले थे। अमृतपाल सिंह पंजाब के युवाओं को एएकेएफ में भर्ती कर रहा था, तो यह 11 लोग भी इसी मकसद के साथ मजीठा के सम्मेलन में पहुंचे थे। किस व्यक्ति ने इनकी बात अमृतपाल सिंह से करवाई थी, इसका पता अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें: Khalistan Amritpal Singh News: अमृतपाल की यहां मिली आखिरी लोकेशन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही हो गया फरार

पुलिस मजीठा में आयोजित अमृतपाल सिंह के सम्मेलन की वीडियो और फोटो इकट्ठा कर हथियारों से लैस युवकों की पहचान कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने के प्रयास कर रही है कि इनके पास मौजूद हथियार वैध हैं या अवैध। पुलिस यह मान कर चल रही है कि अमृतपाल सिंह के मध्य प्रदेश के हथियार तस्करों के साथ संबंध हैं।

 

अमृतसर में भी युवाओं से मिला था अमृतपाल
पुलिस अमृतपाल सिंह के पिछले दिनों की कार्रवाई और दौरों के आंकड़े इकट्ठा कर रही है। यह आंकड़े समाचारों में छपे समाचार पत्रों और तस्वीरों के अलावा अमृतपाल सिंह की वायरल हुई वीडियो आदि इकट्ठा कर उनकी जांच की जा रही है। पुलिस पता लगाना चाहती है कि जब 13 मार्च को वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह अमृतसर बस अड्डा के पास एक धार्मिक स्थल पर किए दौरे में एकेएफ की बात कही थी। पुलिस ही नहीं देश की खुफिया एजेंसियां भी फरवरी और मार्च के दौरान अमृतपाल सिंह के दौरों की जानकारी जुटा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed