{"_id":"6426e3efb3172bfe6f097665","slug":"amritpal-singh-aide-joga-singh-arrested-by-punjab-police-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: दबोचा गया अमृतपाल का करीबी जोगा सिंह, यही है अमृतपाल तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: दबोचा गया अमृतपाल का करीबी जोगा सिंह, यही है अमृतपाल तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी
Fri, 31 Mar 2023 07:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 31 Mar 2023 07:20 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि पुलिस के उच्चाधिकारी जल्द ही इस मामले बड़ा खुलासा कर सकते हैं। जोगा सिंह को अमृतपाल सिंह तक पहुंचने में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। एक वायरल सीसीटीवी फुटेज में जोगा सिंह को एक मोबाइल के दुकान में बैठा देखा गया था।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
14 दिन से पंजाब पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी है। मगर अभी तक वह गिरफ्त से बाहर है। इस बीच पंजाब पुलिस ने उसके साथी जोगा सिंह को काबू कर लिया है। जोगा सिंह को साहनेवाल के गुरुद्वारा श्री रेड़ू साहिब के पास से गिरफ्तार किया गया है। सूत्र बताते है कि जोगा सिंह को जालंधर पुलिस ने पकड़ा है। हालांकि अभी गिरफ्तारी के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस के उच्चाधिकारी जल्द ही इस मामले बड़ा खुलासा कर सकते हैं। जोगा सिंह को अमृतपाल सिंह तक पहुंचने में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। एक वायरल सीसीटीवी फुटेज में जोगा सिंह को एक मोबाइल के दुकान में बैठा देखा गया था।
विज्ञापन
जोगा सिंह पिछले काफी समय से अमृतपाल सिंह के संपर्क में था। जोगा सिंह ने दस साल तक साहनेवाल इलाके में गुरुद्वारा साहिब में कार सेवा की है। वहां कुछ विवाद हुआ तो जोगा सिंह को वहां से निकाल दिया गया। वह लुधियाना के एक गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने आ गया था। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा करने चला गया था।
विज्ञापन
बाद में वह अमृतपाल सिंह के संपर्क में आया और अक्सर उसके साथ यात्रा करता था। सूत्र बताते है कि जिस दिन पंजाब पुलिस ने अमृतपाल का पीछा कर उसे काबू करने की कोशिश की तो जोगा सिंह भी अमृतपाल के साथ था। अमृतपाल ने जोगा सिंह के फोन से कई लोगों को कॉल किया था। इसके बाद अमृतपाल ने अपना फोन जोगा सिंह को दे दिया और दोनों अलग हो गए ताकि लोकेशन को ट्रैस न किया जा सके।
सूत्र बताते है कि होशियारपुर में सर्च के दौरान पुलिस को मिली कार का लिंक भी साहनेवाल से बताया जा रहा है। साहनेवाल से जो लिंक सामने आया, वह जोगा सिंह का है। जांच में पता चला कि आठ महीने बाद जोगा सिंह साहनेवाल के गुरुद्वारा श्री रेड़ू साहिब आया था और कुछ समय बाद वहां से चला गया। सूत्र बताते है कि पुलिस को गुप्त सूचना थी कि जोगा सिंह गुरुद्वारा श्री रेड़ू साहिब के पास ही है। इसके बाद यहां से पुलिस ने उसे धर दबोचा है।