फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amritpal's wife Kirandeep Kaur questioned again by Punjab Police

Amritpal: अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर से फिर पूछताछ, नहीं दिया स्पष्ट जवाब, बताया- कहां करती थी काम?

Thu, 23 Mar 2023 09:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 23 Mar 2023 09:45 PM IST
सार

किरणदीप ने बताया कि वह एक ऑनलाइन कंपनी में काम करती थी। अब कोई काम नहीं कर रही है। यह जरूर स्पष्ट हुआ है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक वर्ष पहले अमृतपाल के संपर्क में आई थी। 

विज्ञापन
Amritpal's wife Kirandeep Kaur questioned again by Punjab Police
अमृतपाल और उसकी पत्नी किरणदीप कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर की आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा के साथ निकटता होने के इनपुट के बाद उससे दो डीएसपी की अगुआई में पंजाब पुलिस ने गुरुवार को पूछताछ की। किरणदीप ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। किरणदीप कौर से पूछा गया कि अमृतपाल सिंह कहां है और क्या वह उसके साथ किसी के माध्यम से संपर्क कर रहा है या नहीं? किरणदीप ने पूरी तरह इससे इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन


बब्बर खालसा के साथ संबंधों से भी इन्कार किया है। पुलिस ने यह भी पूछा कि वह क्या काम करती रही है और अब क्या कर रही है? इस पर किरणदीप ने जवाब दिया कि वह एक ऑनलाइन कंपनी में काम करती थी। अब कोई काम नहीं कर रही है। यह जरूर स्पष्ट हुआ है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से ही एक वर्ष पहले अमृतपाल के संपर्क में आई थी। 
विज्ञापन


किरणदीप कौर यूनाइटेड किंगडम (यूके) की नागरिक है। इसी तरह अमृतपाल की मां बलविंदर कौर और पिता तरसेम सिंह ने भी पुलिस की टीम को बस यही बताया है कि 18 मार्च के बाद अमृतपाल का उनके साथ कोई संपर्क नहीं हुआ है। उनको यह भी नहीं पता कि अमृतपाल कहां है। वहीं, पुलिस अमृतसर में खालसा वहीर (धार्मिक जुलूस) का हिस्सा रह चुके 200 के करीब युवाओं को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर में फ्लैग मार्च
अमृतपाल सिंह पंजाब छोड़ भाग चुका है लेकिन अमृतसर समेत कई इलाकों में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अमृतसर के अलग-अलग इलाकों में गुरुवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। पूरे शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। रंजीत एवेन्यू में आवारागर्दी करने वाले कई युवकों को हिरासत में लिया गया। अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध युवाओं से पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed