{"_id":"68e42967d03f89c1b10982c3","slug":"amrita-nectar-shower-of-hymns-on-sharad-purnima-chandigarh-news-c-16-pkl1079-838166-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शरद पूर्णिमा पर भजनों की अमृत वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शरद पूर्णिमा पर भजनों की अमृत वर्षा
विज्ञापन
चंडीगढ़। शरद पूर्णिमा पर सोमवार को मंदिरों में भव्य आयोजन हुआ। खीर का प्रसाद बनाकर चंद्रमा की रोशनी में रखा गया।
सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव पर वृंदावन से आए कुंज बिहारी दास भजन पेश किए। इस दौरान भजन गायक ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा और शरद पूर्णिमा की महिमा के बारे में भी बताया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
मंदिर कमेटी के प्रधान जतिंदर जौहर ने बताया कि चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के अलावा दूर दराज के इलाकोें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि खीर का प्रसाद बनाकर उसे चांद की रोशनी में रखा गया। रात 12 बजे के बाद आए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर श्याम सुंदर शर्मा, देवी शरण शर्मा, पवन कुमार सैनी, केएल झांब, आशुतोष, त्रिलोचन सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शरद पूर्णिमा महोत्सव पर पहुंचे। कार्यक्रम के बाद भगवान की भव्य आरती हुई।