{"_id":"64c4114bedad90fa320d3f85","slug":"amrinder-singh-raja-warring-wrote-a-letter-to-punjab-governor-regarding-parking-fees-in-chandigarh-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ट्राइसिटी से बाहर के वाहनों पर दोगुना पार्किंग फीस का विरोध, वड़िंग ने राज्यपाल को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ट्राइसिटी से बाहर के वाहनों पर दोगुना पार्किंग फीस का विरोध, वड़िंग ने राज्यपाल को लिखा पत्र
Sat, 29 Jul 2023 12:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:38 AM IST
सार
राजा वड़िंग ने कहा कि पहले हरियाणा को अलग विधानसभा भवन के लिए भूमि आवंटन और अब ट्राइसिटी में बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग दरों में वृद्धि, भाजपा अपने नापाक मंसूबों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
- फोटो : @RajaBrar_INC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा। उन्होंने चंडीगढ़ में ट्राइसिटी के बाहर से आने वाले वाहनों पर पार्किंग शुल्क दोगुना लगाने के फैसले को रद्द करने की अपील की।
विज्ञापन
राज्यपाल को लिखे पत्र में वड़िंग ने चंडीगढ़ में पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा ट्राइसिटी के बाहर से आने वाले वाहनों पर दोगुना पार्किंग शुल्क वसूलने की मंजूरी देना पक्षपातपूर्ण फैसला है। नगर निगम की नई दरें भी पूरी तरह से भेदभावपूर्ण हैं।
विज्ञापन
राजा वड़िंग ने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम को पहले राज्यपाल से इस प्रस्ताव पर चर्चा करनी चाहिए थी, जो चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं। इस कदम से आजीविका, पढ़ाई, उपचार या अन्य गतिविधियों के लिए चंडीगढ़ आने वाले दैनिक यात्रियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और यह बेहद अनुचित है कि पंजाब के लोगों को राजधानी में आने पर अपने वाहनों की पार्किंग के लिए दोगुना भुगतान करना पड़े। राजा वड़िंग ने राज्यपाल से इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन
भाजपा पर जानबूझकर चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि पहले हरियाणा को अलग विधानसभा भवन के लिए भूमि आवंटन और अब ट्राइसिटी में बाहर से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग दरों में वृद्धि, भाजपा अपने नापाक मंसूबों को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है।