{"_id":"64aced62a7845408fe0a58f7","slug":"ammonia-gas-cylinder-leaked-in-scrap-warehouse-in-mandi-gobindgarh-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप गोदाम में अमोनिया गैस सिलिंडर लीक, बचाव के लिए आए कई कर्मी बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप गोदाम में अमोनिया गैस सिलिंडर लीक, बचाव के लिए आए कई कर्मी बेहोश
Tue, 11 Jul 2023 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:28 PM IST
सार
नायब तहसीलदार हरनेक सिंह और नगर काउंसिल के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि गैस रिसाव होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद वह बचाव अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सिलिंडर से रिस रही अमोनिया गैस पर काबू पा लिया गया है। सिलिंडर को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया।
विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ में अमोनिया गैस सिलिंडर लीक
- फोटो : संवाद
विस्तार
मंडी गोबिंदगढ़ के कुक्कड़ माजरा गुरुद्वारा साहिब के पीछे बने एक गोदाम में अमोनिया गैस सिलिंडर के लीक होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना मंगलवार सुबह करीब सात बजे की है। गैस लीक होने के बाद स्थानीय लोगों में सांस लेने की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन
गैस कैसे लीक हुई, इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता। फायर ब्रिगेड और स्थानीय नगर काउंसिल प्रशासन को गैस लीक की सूचना दी गई। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तुरंत फायर ब्रिगेड की तीन और एक वाटर गन गाड़ी मंगवाई। नगर काउंसिल प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस की अगुवाई में गैस सिलिंडर को मौके पर ही गड्ढा खोदकर दाब दिया गया। इस दौरान नगर काउंसिल व फायर स्टेशन के चार मुलाजिम बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप शर्मा व काउंसिल प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस की सांस भी फूलने लगी तो उन्हें भी सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन लगाकर जरूरी उपचार दिया गया। सिविल अस्पताल में जसकीरत सिंह (फायरमैन), तरलोचन सिंह (ड्राइवर), सुखविंदर सिंह, रोहित कुमार को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार हरनेक सिंह व नगर काउंसिल के प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस ने बताया कि गैस रिसाव होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद वह बचाव अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सिलिंडर से रिस रही अमोनिया गैस पर काबू पाया। अमोनिया गैस हवा को दूषित करने व ऑक्सीजन को खत्म करती है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह गोदाम गुलाम सनदानी साबरी स्टील के नाम पर है। पुलिस स्क्रैप गोदाम के मालिक पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।