फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amitabh Bachchan was impressed by my mimicry, took me on many world tours: Sudesh Bhosle

मिमिक्री सुनकर अमिताभ बच्चन हुए प्रभावित, कई वर्ल्ड टूर पर साथ लिया : सुदेश भोंसले

Mon, 01 Dec 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan was impressed by my mimicry, took me on many world tours: Sudesh Bhosle
चंडीगढ़। दोस्तों के साथ बैठा था..एकदम से सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की आवाज निकाली..दोस्तों को अच्छा लगा। रिकाॅर्ड कर लिया और जब मैंने सुना तो मुझे भी अच्छा लग गया। अमिताभ बच्चन के सामने उनकी मिमिक्री की तो उनको इतनी पसंद आई कि कई वर्ल्ड टूर पर ले गए। कई बार उनके साथ स्टेज पर खड़े होकर उनकी मिमिक्री की। चंडीगढ़ में पहुंचे प्रसिद्ध गायक सुदेश भोंसले ने रविवार को कही।
विज्ञापन

शावा-शावा और जुम्मा चुम्मा...जैसे गानों से खास पहचान बनाने वाले सुदेश भोंसले ने कहा कि गायन के साथ वह कई गायकों की आवाज भी निकाल लेते हैं। चाहे केएल सहगल हों या आरडी बर्मन। सुदेश भोसले ने कहा कि अमिताभ के साथ स्टेज शेयर करने का आनंद ही अलग रहा। अब जमाना थोड़ा बदल गया है। फिर भी यदि गायकी में अपने हाथ आजमाना चाहते हैं तो शास्त्रीय संगीत का ज्ञान अवश्य लें। उन्होंने कहा कि पंजाबी गायकी का अपना अलग अंदाज है, दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने बताया कि एक बड़े समारोह में पंजाबी सिंगर आए थे और उसमें सिर्फ एक उनको बुलाया...उन्होंने पूछा कि वो तो मराठी गायक हैं, उनको क्यों बुलाया तो जवाब आया कि भई आपका गाना शावा शावा पंजाबी बोल पर है।
विज्ञापन



पंजाबी ढाबों के पराठों का जवाब नहीं
सुदेश भोंसले ने कहा कि कई बार दिल्ली से चंडीगढ़ आए तो रास्ते में पड़ने वाले पंजाबी ढाबे पर खाना खाया। उन्होंने कहा कि जो पराठा इन ढाबों पर मिलता है, वैसा स्वाद दुनिया के किसी भी ढाबे का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed