फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah Rally in Jind

अमित शाह ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका

Sun, 17 Aug 2014 08:09 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जींद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 17 Aug 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah Rally in Jind

भाजपा ने देश को कांग्रेस मुक्त बनाने का सपना देखा है। हरियाणा का युवा भी अब बदलाव चाहता है। ऐसे में हरियाणा के लोगों को भी इस सपने को पूरा करने के लिए आगे आना होगा। यह आह्वान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। वह शनिवार को सेक्टर नौ स्थित मैदान में हरियाणा निर्माण रैली में मौजूद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


भाजपा का बढ़ता कुनबा देख शाह बोले कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रत्याशियों के लिए इश्तिहार देंगे पड़ेंगे लेकिन उन्हें प्रत्याशी ढूंढू नहीं मिलेंगे। कांग्रेस मुक्त देश का एक चरण लोकसभा चुनाव में पूरा हो चुका है, अब दूसरा चरण चार राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


जींद में आयोजित रैली में हालांकि कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व महासचिव बीरेंद्र सिंह ने औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने की घोषणा नहीं की, लेकिन उनकी पत्नी और एआईसीसी की सदस्य प्रेमलता सहित कुल डेढ़ दर्जन लोगों ने पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह का बिना शर्त भाजपा को समर्थन

Amit Shah Rally in Jind

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है। हर घर से कोई न कोई सेना में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना हरियाणा के लोगों के देश की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

अमित शाह ने आह्वान किया कि हरियाणा के लोगों को अब कांग्रेस को भी उखाड़ फेंकना है। शाह ने कहा कि कांग्रेस जब बीरेंद्र सिंह जैसे बड़े नेता को ही नहीं संभाल सकी तो सत्ता को क्या संभालेगी। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कद का नेता जब भी किसी पार्टी में शामिल होता है, शर्तें रखता है, लेकिन बीरेंद्र सिंह ने बिना शर्त भाजपा को समर्थन दिया है।

उन्होंने बीरेंद्र सिंह को आश्वासन दिया कि पार्टी में उनका सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष राम बिलास शर्मा ने कहा कि सरकार ने 72 हजार एकड़ जमीन किसानों से ली है, जिस जमीन का प्रयोग नहीं हुआ। भाजपा की सरकार आने पर वह जमीन किसानों को वापस दी जाएगी। इसे पार्टी अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी।

चौटाला और हुड्डा पर निशाना

Amit Shah Rally in Jind

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने भ्रष्टाचार बढ़ाया है और जब चौटाला सत्ता में आए तो उन्होंने गुंडागर्दी को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी।

फिर फूटा बीरेंद्र सिंह का दर्द
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह का दर्द फिर जुबान पर आया। बीरेंद्र ने अमित शाह को कहा कि उन्होंने हमेशा जमीनी हकीकत की राजनीति की है, लेकिन उन पर हमेशा मार पड़ी।

बीरेंद्र सिंह के अनुसार अब तो मीडिया भी उन्हें ट्रेजडी किंग के नाम से पुकारने लगी है। इस पर अमित शाह ने कहा कि उनके साथ न तो ट्रेजडी होने दी जाएगी और न ही कॉमेडी। उनका सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब भाजपा को गांवों की पार्टी बनाएंगे। ऐसा होने के बाद प्रदेश में कांग्रेस को महज चार सीटें ही मिलेंगी।

हुड्डा के अहंकार से पार्टी में मची भगदड़

Amit Shah Rally in Jind

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री में बहुत अहंकार है। यही कारण है कि आज कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। अब प्रदेश की जनता बदलाव और क्षेत्रवाद की राजनीति से छुटकारा चाहती है। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जब वे राजनीति में आए, उनके पास 70 एकड़ जमीन थी, जो अब महज 56 एकड़ रह गई है। इसके विपरीत हुड्डा साहब ने 60 हजार एकड़ जमीन रफादफा कर दी।

‘हरियाणवी अभिमानी नहीं स्वाभिमानी हैं’
रैली के दौरान बीरेंद्र सिंह ने अमित शाह को कहा कि हरियाणा के लोग अभिमानी नहीं है, लेकिन स्वाभिमानी जरूर हैं। इसलिए उनके लिए काम होना चाहिए। बीरेंद्र सिंह ने मांग की कि हरियाणा के लोगों को एसवाईएल का पानी दिलवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो बांध बनाने की जरूरत है।

यह बहुत पुरानी परियोजना है। अब केंद्र में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार है, ऐसे में दोनों बांध बनवाए जाएं। इसके बाद हरियाणा के युवाओं को नौकरी के लिए एमएलए के पास चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

हुड्डा को भी ले आऊंगा भाजपा में

Amit Shah Rally in Jind

बीरेंद्र सिंह ने अमित शाह से कहा कि यदि उन्हें कुछ बड़ा रोल दे दिया जाए तो वे काफी लोगों को भाजपा में ले आएंगे। उन्होंने कहा कि हुड्डा को भी पार्टी में ले आऊंगा। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ऐसे करीब 17 हजार लोग हैं, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश से समाप्त हो ‘कलह’
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि प्रदेश को कलह से मुक्ति दिलवानी है। उन्होंने कहा कि ‘क’ कांग्रेस, ‘ल’ लोकदल और ‘ह’ से हजकां। उनके इस बयान के साथ ही प्रदेश में भाजपा-हजकां गठबंधन का भविष्य भी साफ हो गया है।

इन्होंने थाना भाजपा का दामन

Amit Shah Rally in Jind

1. सुलतान सिंह जडौला, मुख्य संसदीय सचिव और विधायक (पुंडरी)
2. बृजमोहन सिंगला, पूर्व मंत्री
3. कुलबीर मलिक, पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा विधानसभा
4. रामकिशन बैगारी, पूर्व मंत्री
5. सत्यनारयण लाठर, पूर्व मंत्री
6. वेद सिंह मलिक, पूर्व मंत्री
7. कवंल सिंह पूर्व विधायक
8. श्रीभगवान, पूर्व विधायक
9. भूपेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक
10 ओमप्रकाश बेरी पूर्व विधायक
11.योगेश शर्मा पूर्व विधायक
12. सतबीर मलिक पूर्व मंत्री
13 सुदेश चौधरी महासचिव महिला विंग इनेलो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed