फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Shah Rally for Haryana Assembly Elections 2014

राहुल मैदान में, अब भाजपा जीतेगी: शाह

Sat, 11 Oct 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, हांसी Updated Sat, 11 Oct 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah Rally for Haryana Assembly Elections 2014

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस युवराज राहुल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस ने राहुल बाबा को भी मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा कि वे पिछले दिनों सोच रहे थे कि इस बार राहुल बाबा दिखाई नहीं दिए।

विज्ञापन


शाह ने कहा कि राहुल ने अपनी आंखों पर विदेशी चश्मा चढ़ा रखा है, इसलिए असलियत दिखाई नहीं देगी। उन्होंने कहा कि राहुल मैदान में आ गए हैं तो बीजेपी की जीत निश्चित है। कोयला घोटाले पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने तो वह चीज चुराई है, जिसे चोर भी नहीं चुराता।
विज्ञापन


अकसर लोग कोयले को घर के बाहर रख देते हैं, क्योंकि उन्हें मालूम होता है कि इसे कोई चोरी नहीं करेगा, लेकिन एक कांग्रेसी ने तो 56 लाख रुपये का कोयला भी चोरी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजकां पर भी दागे सवाल

Amit Shah Rally for Haryana Assembly Elections 2014

हांसी में पार्टी के प्रत्याशी प्रो. छत्रपाल सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे अमित शाह ने कहा कि अगर छत्रपाल को नहीं चुना तो ट्रैक्टर आ जाएगा।

उन्होंने लोगों से सवाल किया कि अगर मान लिया जाए कि ट्रैक्टर आ भी जाता है तो अकेला ट्रैक्टर हरियाणा की विधानसभा में क्या करेगा। शाह ने कहा कि वोट उसी को दो, जो सरकार में जाकर विकास का पहिया घुमा सके।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे ट्रैक्टर को वोट देकर अपना वोट खराब न करें। हजकां की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग जीत भी गए तो सिवाय ब्लैकमेलिंग के कुछ नहीं करेंगे।

शुरू पाक करेगा और खत्म हम करेंगे

Amit Shah Rally for Haryana Assembly Elections 2014

अमित शाह ने शुक्रवार को यहां आयोजित रैली में जहां पाकिस्तान को ललकारा, वहीं सोनिया और राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान बॉर्डर पर गोलीबारी पहले पाकिस्तान शुरू करता था और अंत भी पाकिस्तान ही करता था। लेकिन अब शुरू तो पाकिस्तान करता है, लेकिन अंत हिंदुस्तान की फौज करती है। वहां (पाकिस्तान) से गोली चलती है और यहां से जवाब में गोला चलता है।

हुड्डा पर हमला
अमित शाह ने हुड्डा सरकार पर तंज कसते हुए रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिए बगैर कहा कि हरियाणा सरकार ने दिल्ली के दामाद को जमीन बेच डाली। अमित शाह ने कहा, सोनिया जी आपके परिवारों ने तो देश पर 60 साल राज किया है, लेकिन कभी हिसाब नहीं दिया। आप फिर भी हमसे महीनों का हिसाब मांगती हो। जनता ने हमें 60 महीने का जनादेश दिया है। 2019 में डंके की चोट पर जनता को हिसाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed