फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Kumar became Municipal Corporation Commissioner, Center issued orders

Chandigarh News: अमित कुमार बने नगर निगम के आयुक्त, केंद्र ने जारी किए आदेश

Sun, 06 Oct 2024 06:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Amit Kumar became Municipal Corporation Commissioner, Center issued orders
चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को पंजाब कैडर के वर्ष 2008 बैच के आईएएस अमित कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया है। यह नियुक्ति इंटर-कैडर डेप्युटेशन के आधार पर पंजाब कैडर से एजीएमयूटी कैडर में की गई है। आयुक्त का पद पंजाब कैडर की आईएएस आनिंदिता मित्रा के जाने के बाद से खाली था। वर्तमान में डीसी विनय प्रताप सिंह के पास निगम आयुक्त का एडिशनल चार्ज था।
विज्ञापन

आनिंदिता मित्रा के पद से मुक्त होने के बाद पंजाब सरकार ने नगर निगम आयुक्त के पद के लिए तीन आईएएस अधिकारियों की सूची भी भेजी थी। पैनल में आईएएस अमित कुमार, आईएएस रामवीर और आईएएस गिरीश दयालन शामिल थे। आईएएस अमित कुमार पंजाब रूरल डेवलपमेंट में जॉइंट डेवलपमेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। शनिवार को भारत सरकार की कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, जिसके तहत अमित कुमार को चंडीगढ़ नगर निगम के आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। 22 सितंबर को केंद्र सरकार ने आनिंदिता मित्रा को भी 3 महीने के एक्सटेंशन दे दी थी लेकिन तब तक पंजाब सरकार ने आयुक्त पद के लिए तीन अधिकारियों का पैनल चंडीगढ़ प्रशासन को भेज दिया था। पिछले कई दिनों से मित्रा के जॉइन करने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। अब शनिवार को नगर निगम के आयुक्त के तौर पर अमित कुमार की नियुक्ति से यह स्पष्ट हो गया है कि आनिंदिता मित्रा ज्वाइन नहीं करेंगी और अमित कुमार ही चंडीगढ़ नगर निगम के अगले आयुक्त होंगे। बता दें कि अगले 10 दिन में डीसी विनय प्रताप सिंह भी चंडीगढ़ से कार्य मुक्त हो सकते हैं। उन्हें केंद्र सरकार में एक अहम जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed