फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amit Katoch murder case statement of the fourth witness recorded

अमित कटोच हत्याकांड में चौथे गवाह के बयान दर्ज

Thu, 04 Mar 2021 08:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Amit Katoch murder case statement of the fourth witness recorded
चंडीगढ़। सेक्टर-40 के बाजार में चाकू घोंपकर अमित कटोच की हत्या मामले में वीरवार को जिला अदालत में अभियोजन पक्ष के गवाह सुमित कटोच के बयान दर्ज किए गए। सुमित अमित कटोच का सगा भाई है। इस मामले में कुल 37 गवाह हैं। अभी तक तीन गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सभी का क्रॉस एग्जामिनेशन भी हो चुका है। अब मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी। अगली सुनवाई पर सुमित कटोच का क्रॉस एग्जामिनेशन के साथ अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले साल 3 जुलाई को सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सन्नी एनक्लेव निवासी रजत तिवारी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया था। दरअसल अमित कटोच और रजत तिवारी बडहेड़ी में रहते थे। इस दौरान दोनों में आपसी विवाद चलता रहता था। वारदात के दिन आरोपी रजत ने चाकू, हरप्रीत ने कांच और बिल्ला ने हेलमेट से अमित पर हमला किया था। हमले के बाद पुलिस ने अमित को अस्पताल पहुंचाया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के बाद क्राइम ब्रांच और सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बुड़ैल निवासी तिलक, सेक्टर-55 निवासी रित्विक भारद्वाज उर्फ बिल्ला, सेक्टर-34डी निवासी चेतन सिंह और सेक्टर 43 निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी का तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी की जमानत याचिका को भी अदालत ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed