फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amid financial crisis, the threat of layoffs looms over municipal corporation employees

चंडीगढ़ निगम में पहली बार होगा ऑडिट: वित्तीय संकट के बीच कर्मचारियों पर लटकी छंटनी की तलवार

Sat, 25 Jan 2025 02:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 25 Jan 2025 02:11 AM IST
सार

नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार नई भर्ती और 60 साल से ज्यादा उम्र के कर्मचारियों को लेकर काफी ज्यादा सख्त है। उन्होंने सभी ब्रांच व विंग के प्रमुखों को सख्त हिदायत दी है कि वह कोई भी नई भर्ती न करें और उनके ब्रांच में कोई भी कर्मचारी 60 साल से ज्यादा उम्र का न हो।

विज्ञापन
Amid financial crisis, the threat of layoffs looms over municipal corporation employees
Jobs - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चंडीगढ़ नगर निगम अपने खर्चों में कटौती के लिए कर्मचारियों की आवश्यक संख्या का आकलन कराने जा रहा है। इसके लिए पहली बार नई दिल्ली स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (आईआईपीए) से ऑडिट कराने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


ऑडिट के बाद अगर कर्मचारी ज्यादा निकलते हैं तो कई कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक सकती है। उधर, 60 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मियों को हटाने की प्रक्रिया भी जारी है। पिछले दो महीनों में 50 से अधिक कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

विज्ञापन

पहली बार कर्मचारियों की संख्या का ऑडिट

नगर निगम में पहली बार कर्मचारियों की संख्या और उनकी आवश्यकताओं का ऑडिट कराने की तैयारी की जा रही है। निगम पर लगातार जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों को भर्ती करने का आरोप लग रहा है। कई पार्षद भी इसे लेकर सवाल उठा चुके हैं और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठकों में बोल चुके हैं कि निगम में आउटसोर्स पर ज्यादा कर्मी हैं। कहा था कि निगम को यह जानने की जरूरत है कि उसे वास्तव में कितने कर्मचारियों की आवश्यकता है ताकि अनावश्यक खर्चों को रोका जा सके। इस वजह से ही ऑडिट कराने के लिए नई दिल्ली के आईआईपीए से संपर्क साधा गया और उनसे कोटेशन मांगी गई। 

आईआईपीए ने ऑडिट करने के लिए हामी भरी है और छह महीने का समय मांगा है। साथ ही बताया कि इसके लिए उनकी फीस करीब 25 लाख रुपये होगी। अब निगम की तरफ से इस पर फैसला लिया जाना है। बता दें कि आईआईपीए, प्रशासनिक दक्षता और संसाधनों के उचित उपयोग में विशेषज्ञता रखता है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया से वास्तविक जरूरतों का पता लगाया जाएगा और बेवजह के खर्चों को कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन

ब्रांच के प्रमुख देंगे एफिडेविट कि नहीं की कोई नई भर्ती

आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि इसके लिए वह विभिन्न ब्रांच व विंगों के प्रमुखों से एक एफिडेविट भी लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कार्यरत कर्मियों के आंकड़े भी मांगे हैं। अगर किसी भी ब्रांच में उनके आदेश जारी करने के बाद किसी नई कर्मचारी की जॉइनिंग मिली या उनके ब्रांच में 60 साल से ज्यादा उम्र का कोई व्यक्ति कार्यरत मिला तो उस ब्रांच के प्रमुख पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दो महीने में 50-60 कर्मचारी निकाले

निगम अब वित्तीय संकट से निपटने के लिए कई कदम उठा रहा है। दिसंबर 2024 में आयुक्त अमित कुमार ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के आउटसोर्स कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के आदेश दिए थे। निगम ने अब तक डाटा कंपाइल नहीं किया है लेकिन अधिकारियों के अनुसार अब तक 50-60 कर्मचारियों को पिछले एक से दो महीने में हटाया गया है। इसके अलावा हाल ही में 11 स्वच्छता अधिकारियों की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई, जो नाइट पेट्रोलिंग पर होते थे। निगम ने पाया कि इस कार्य के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed