{"_id":"620cbf1b8e9a903be1647c97","slug":"amibition-for-rs-seat-makes-people-do-many-things-says-manish-tewari-on-ashwani-kumar-s-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: मनीष तिवारी बोले- ड्रग्स और हथियार की तस्करी में सुरक्षा एजेंसियों के शामिल होने का आरोप गंभीर, सबूत दें केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: मनीष तिवारी बोले- ड्रग्स और हथियार की तस्करी में सुरक्षा एजेंसियों के शामिल होने का आरोप गंभीर, सबूत दें केजरीवाल
Wed, 16 Feb 2022 02:42 PM IST
ajay kumar
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:42 PM IST
सार
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बुधवार को लुधियाना में प्रेसवार्ता की। इस दौरान विभिन्न मसलों पर उन्होंने अपनी बात रखी तो वहीं केजरीवाल पर हमला बोला।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते मनीष तिवारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई नेता कांग्रेस छोड़कर जाता है तो पार्टी का नुकसान होता है। आगे उन्होंने कहा कि राज्यसभा की एक सीट लोगों से बहुत कुछ करवाती है। बता दें कि मंगलवार को अश्विनी कुमार ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी लुधियाना में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथ लिया। तिवारी ने कई मामलों पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
मनीष तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बोला और कहा कि कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान 1975 से हथियार और ड्रग्स भेजकर पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है लेकिन यह कहना कि सुरक्षा एजेंसियां इसमें शामिल हैं, एक बहुत ही गंभीर आरोप हैं। अगर उनके पास सबूत हैं तो केजरीवाल को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं मिली तिवारी को जगह
कांग्रेस ने इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव में मनीष तिवारी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया है। मनीष तिवारी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी हैं। वह खुलकर इस बात को स्वीकार करते हैं। एक न्यूज चैनल से बात करते वक्त मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिनके कहने पर उनकी पत्नी तक वोट नहीं देंगी।
There is no doubt that Pakistan has been trying to destabilize Punjab since 1975 by sending arms & drugs but saying that security agencies are involved in it is a very serious allegation. Kejriwal Ji should show proof, if he has any: Congress leader Manish Tewari in Ludhiana pic.twitter.com/etjCy3xmAb
— ANI (@ANI) February 16, 2022