{"_id":"59f74ec64f1c1bd8538b9e6f","slug":"ambulance-returned-in-jalandhar-pregnant-lady-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल को फर्जी समझ आधे रास्ते से लौट गई एंबुलेंस, गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल को फर्जी समझ आधे रास्ते से लौट गई एंबुलेंस, गर्भवती की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab Ambulance
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार की तरफ से जरूरतमंद मरीजों को जल्द इलाज मुहैया कराने की मंशा से शुरू की गई 108 एंबुलेंस सेवा फोन करने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंची। इस कारण हरगोबिंद नगर की रहने वाली गर्भवती महिला ने समय पर इलाज न मिलने के कारण सोमवार को दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कॉल को फर्जी समझ लिया गया। इस कारण एंबुलेंस मरीज तक पहुंचने की बजाय आधे रास्ते से लौट गई।
हरगोविंद नगर निवासी संजय यादव ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी अनीता की हालत अचानक गंभीर होने पर उसने 108 एंबुलेंस सेवा पर कई बार फोन किया। हर बार उन्हें 15 मिनट में पहुंचने के लिए कह दिया गया। काफी समय तक जब एंबुलेंस नहीं आई तो मोहल्ले की औरतों ने घर में ही उसकी पत्नी की डिलीवरी करा दी। उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया और सही इलाज न मिलने के कारण दम तोड़ दिया। संजय यादव ने इस संबंध में थाना आठ में शिकायत दे दी है। अब पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
दोबारा कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिला
108 एंबुलेंस सेवा जालंधर के इंचार्ज गुरअमन सिंह का कहना है कि जब उन्होंने फोन काल को वेरिफाई करने के लिए संबंधित फोन नंबर पर फोन किया, तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। फोन का जवाब न मिलने के कारण उन्होंने समझा कि कॉल फर्जी थी। यही वजह थी कि एंबुलेंस मरीज के पास पहुंचने के बजाय लौट गई।