{"_id":"617b12ccfba9ea223d3fc497","slug":"ambassadors-of-12-african-countries-reach-chandigarh-to-increase-bilateral-trade-with-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव, सीरीज-1: द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए जुटे 12 अफ्रीकी देशों के राजदूत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव, सीरीज-1: द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए जुटे 12 अफ्रीकी देशों के राजदूत
Fri, 29 Oct 2021 02:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 29 Oct 2021 02:44 AM IST
सार
चंडीगढ़ में दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हो चुका है। इसमें कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। बलगो ग्लोबल अप्रोच के जरिये हरियाणा को बदलना सम्मेलन का शीर्षक रखा गया है।
विज्ञापन
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के साथ द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए 12 अफ्रीकी देशों के राजदूत चंडीगढ़ पहुंचे हैं। राजनयिक व द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए वीरवार को दो दिवसीय ‘हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव, सीरीज-1’ शुरू हो गई। पहले दिन कनेक्टिविटी बढ़ाने पर बल दिया गया। गो ग्लोबल अप्रोच के जरिये हरियाणा को बदलना सम्मेलन का शीर्षक है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय के परामर्श पर प्रदेश सरकार इसका आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
मलावी, मोजाम्बिक, तंजानिया, मेडागास्कर, नाइजीरिया, इरिट्रिया, जिम्बाब्वे, युगांडा, सेनेगल, केन्या, इथोपिया और घाना के राजदूत एवं वरिष्ठ दूतावास अधिकारियों, हरियाणा के मंत्रियों व उच्च अधिकारियों के बीच पहले दिन अनेक विषयों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक डॉ. अनंत प्रकाश पांडेय ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करना है। इससे न केवल नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि लोगों के बीच आपसी संबंध भी बढ़ेंगे। लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और सुदृढ़ होगी, जिससे विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : राज्य सरकारों से जवाब तलब: हाईकोर्ट ने पूछा– हरियाणा के 16, पंजाब के 42 माननीयों पर दर्ज मामलों में जांच क्यों नहीं हुई पूरी
आज राज्यपाल, सीएम लेंगे सम्मेलन में हिस्सा
29 अक्तूबर को सम्मेलन में हरियाणा के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री, अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधिमंडल के अतिरिक्त केंद्रीय विदेश मंत्रालय और हरियाणा सरकार के उच्च अधिकारी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सम्मेलन के समापन सत्र में प्रदेश सरकार का विजन अफ्रीकी राजदूतों के समक्ष रखेंगे। विचार-विमर्श सत्र में कृषि, कौशल विकास, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, खेल, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, पारस्परिक हित और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी। सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की जाएगी।