फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ambala Police punished people who found violating complete lockdown imposed in Haryana

लॉकडाउन का उल्लंघन: अंबाला में बाहर घूम रहे युवकों से पुलिस ने करवाई उठक-बैठक, दी चेतावनी 

Tue, 04 May 2021 09:14 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 May 2021 09:14 AM IST
सार

अंबाला पुलिस ने मंगलवार सुबह लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया।  

विज्ञापन
Ambala Police punished people who found violating complete lockdown imposed in Haryana
अंबाला में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से पुलिस ने उठक बैठक करवाई। - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा में 10 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान बिना जरूरी काम घर से बाहर निकलने पर पाबंदी है। लेकिन लोग नहीं मान रहे। अंबाला पुलिस ने मंगलवार सुबह लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया। पुलिस ने कहा कि ये लोग मानते नहीं हैं। हम सुबह से घूम रहे हैं। इनको लॉकडाउन के लिए समझाया जा रहा है। आज इनको चेतावनी दे दी गई है। अगली बार इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में सोमवार 12855 नए संक्रमित मिले और 140 की मौत हुई। राहत की बात यह रही कि एक दिन में 13293 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतलों से अपने घर लौटे। चिंता यह है कि अभी 1425 मरीजों की हालत गंभीर बनी हैं। इनमें से 1209 ऑक्सीजन और 216 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 


सक्रिय मरीजों की संख्या 104722 पहुंच गई है। संक्रमण दर 7.02 फीसदी और रिकवरी दर 79 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में हिसार 17, रोहतक 16, फतेहाबाद 15, करनाल व महेंद्रगढ़ 11-11, अंबाला 10, पानीपत, कैथल व गुरुग्राम 9-9, भिवानी 7, जींद कुरुक्षेत्र 5-5, सिरसा, पंचकूला, फरीदाबाद व सोनीपत 4-4 मरीजों की जान गई। संक्रमण से प्रदेश में अब तक 4620 लोगों की मौत हो चुकी है।

यहां मिले अधिक केस
गुरुग्राम 3037, फरीदाबाद 1805, सोनीपत 1185, हिसार 1156, करनाल 449, पानीपत 652, रोहतक 411, कुरुक्षेत्र 317, सिरसा 361, भिवानी 467, फतेहाबाद 356, जींद में 411 नए संक्रमित मिले। शेष जिलों में 400 से नीचे केस मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed