फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarnath yatra starts, pilgrims less last year

श्री अमरनाथ यात्रा शुरू: श्रद्धालुओं का आंकड़ा चौंकाने वाला

Fri, 03 Jul 2015 11:16 AM IST
Updated Fri, 03 Jul 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra starts, pilgrims less last year

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकृत कराने की प्रक्रिया बंद करने और मेडिकल सर्टिफिकेट हासिल करने की सख्त शर्तों के चलते इस बार श्रद्धालुओं का आंकड़ा चौंकाने वाला है।

विज्ञापन


इस बार कम लोगों का पंजीकरण हुआ है। करीब दो लाख भक्तों का पंजीकरण हुआ है। वीरवार को बालटाल में लगभग साढ़े तीन हजार श्रद्धालु पहुंचे, जिन्हें पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के महासचिव राजन गुप्ता ने बालटाल से टेलीफोन कर बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत कम है और उनमें खास उत्साह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मेडिकल सर्टिफिकेट हासिल करने की शर्तें भी सख्त

amarnath yatra starts, pilgrims less last year

बालटाल के रास्ते पहले दिन साढ़े तीन हजार श्रद्धालु पहुंचे जबकि बालटाल से पवित्र गुफा के दर्शन के लिए एक दिन में साढ़े सात हजार श्रद्धालुओं को रवाना किया जाता है।

गुप्ता ने बताया कि इस बार श्राइन बोर्ड ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा भी बंद कर दी है। इसके अलावा मेडिकल सर्टिफिकेट हासिल करने की शर्तें भी बहुत कठिन कर दी हैं। इस कारण इस बार करीब दो लाख लोग ही यात्रा के लिए पंजीकरण करवा सके हैं।

गुप्ता ने बताया कि श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को आर्गेनाइजेशन ने सुझाव दिया था कि बालटाल, पहलगाम, सोनमार्ग व अन्य जगहों पर भी आन दा स्पॉट पंजीकरण कराने की सुविधा प्रदान की जाए लेकिन ऐसा नहीं किया।

सिर्फ श्रीनगर और जम्मू में यह सुविधा दी है। गुप्ता ने बताया है कि 2013 में साढ़े तीन लाख भक्तों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे जबकि 2014 में 3.79 लाख ने गुफा में माथा टेका था।

अब करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है। श्रद्धालुओं की संख्या हर साल कम होती जा रही है, इसका मुख्य कारण श्राइन बोर्ड नियमों में सख्ती करता जा रहा है, जोकि धार्मिक स्थलों के लिए ऐसा नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed