फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder singh says, sikhs for justice have exposed their nexus with ISI

पंजाब को लेकर पाकिस्तान की साजिश का खुलासा, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इमरान से मांगा जवाब

Tue, 18 Dec 2018 09:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 18 Dec 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
Amarinder singh says, sikhs for justice have exposed their nexus with ISI
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : SELF

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिख फॉर जस्टिस द्वारा पंजाब को भारत से आजाद करवाने के लिए पाक की मदद मांगने संबंधी बयान दिया गया है। जिससे एसएफजे और आईएसआई की सांठगांठ का पर्दाफाश हुआ है। एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कैप्टन ने कहा कि एसएफजे और पाक फौज के संबंधों की हकीकत अब जगजाहिर हो गई है।

विज्ञापन


अब यह सामने आया है कि एसएफजे पाक फौज और आईएसआई की मदद से पंजाब में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहा है। सीएम ने एसएफजे द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर करतारपुर कन्वेंशन करवाने की योजना पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सीएम ने कहा कि इसने उनके अंदेशों को और पक्का किया है कि पाक द्वारा करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला एसएफजे समेत भारत विरोधी ताकतों और आईएसआई की साजिश को दर्शाता है। 

विज्ञापन

एक बार फिर साबित हो गया है कि पाक सरकार कठपुतली की तरह सेना के इशारे पर ही काम कर रही है। सीएम ने कहा कि यह पूरा मामला पाक फौज की बड़ी साजिश का हिस्सा है जो पंजाब में फिर आतंकवाद पैदा करने की कोशिश कर रही है। लेकिन 80 और 90 के दशकों में जब पाक ने यह किया था, उस समय के मुकाबले पंजाब ज्यादा समर्थ है।

सीएम ने कहा कि पाक सेना को भारतीय फौज के हाथों मिली हार याद करना बेहतर होगा। सीएम ने कहा कि सिख भाईचारे की पुरानी मांग की पूर्ति के लिए वह करतारपुर कॉरिडोर खुलने के हक में हैं। लेकिन यह इस प्रयास का दुरुपयोग है, जिसका वह विरोध करते हैं। अगर इमरान खान सच्चे दिल से भारत के साथ शांति के दरवाजे खोलने चाहते हैं तो उन्हें पन्नू के बयान की निंदा करनी चाहिए। इस बात का विश्वास दिलाया जाए कि भारत में गड़बड़ फैलाने के लिए कोई भी पाक की जमीन का इस्तेमाल न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed