फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder Singh Said government must first resolve farmers issue then i will discuss any political understanding with BJP

नई पार्टी के एलान से पहले कैप्टन का बड़ा बयान: कहा- पहले किसानों की समस्या हल करे केंद्र, तभी भाजपा से होगी गठबंधन पर बातचीत

Sun, 24 Oct 2021 02:47 PM IST
ajay kumar अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 02:47 PM IST
सार

कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी के गठन का एलान कर चुके हैं। अगले महीने कैप्टन की पार्टी अस्तित्व में आ जाएगी। नवजोत सिंह सिद्धू से विवाद के बीच कैप्टन ने अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा का दामन थामेंगे। हालांकि कुछ दिन बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे अपनी पार्टी बनाएंगे लेकिन भाजपा के साथ गठबंधन का विकल्प खुला है। 

विज्ञापन
Amarinder Singh Said government must first resolve farmers issue then i will discuss any political understanding with BJP
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अगले महीने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का एलान करेंगे। इन दिनों वह पार्टी के गठन की तैयारियों में जुटे हैं। भविष्य में उनका कौन सहयोगी होगा, इसका भी खुलासा उन्होंने कर दिया है। कैप्टन को भाजपा के साथ गठबंधन से गुरेज नहीं है लेकिन कांग्रेस उन्होंने कुबूल नहीं है। भाजपा के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई राजनीतिक पार्टी का गठबंधन सशर्त होगा। कैप्टन की यह शर्त क्या है, इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक पेज पर दी है। 

विज्ञापन


किसानों की समस्या हल के बाद ही गठबंधन की पहल
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए किसानों का मुद्दा बेहद अहम हैं। इनके समाधान के बगैर वह भाजपा से नाता नहीं जोड़ेंगे। अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कैप्टन ने लिखा कि केंद्र सरकार को पहले किसानों के समस्याओं का समाधान करना चाहिए, इसके बाद भारतीय जनता पार्टी से किसी भी राजनीतिक समझौते पर चर्चा की जाएगी। पंजाब में भाजपा को एक कद्दावर नेता की तलाश है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि कैप्टन को अपने साथ लाने से पहले भाजपा को किसानों का मुद्दा हल करना होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नाराज नेता बनेंगे कैप्टन के सिपाही
सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में अपनी सियासी फौज खड़ी करेंगे। कैप्टन की इस फौज का हिस्सा दूसरे दलों के नाराज नेता बनेंगे। कहा जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के कई नेता कैप्टन की पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं। विधानसभा टिकट बंटवारे के दौरान पंजाब कांग्रेस में असंतोष पनपने की आशंका है। अगर ऐसा होता है तो अमरिंदर सिंह इस अवसर को भुनाने की कोशिश जरूर करेंगे। वहीं शिअद से नाराज टकसाली नेताओं पर भी कैप्टन का फोकस है। हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह दावा किया था कि कई विधायक उनके संपर्क हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed