अमरिंदर सिंह बोले- बाढ़ से 17 सौ करोड़ का नुकसान, जानें-सुखबीर बादल पर क्यों साधा निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगाड़ी बेअदबी मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खारिज करते हुए शिरोमणि अकाली दल को आड़े हाथ लिया। वहीं उन्होंने सीबीआई की भूमिका पर भी सवाल उठाए। भारत-पाक संबंधों में आई तल्खी के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अपने वादे को निभाएगा और करतारपुर कॉरिडोर प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करेगा।
सूबे में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात पर सीएम ने कहा कि राज्य में 1700 करोड़ रुपए का नुकसान होने का शुरुआती अनुमान है। राज्य सरकार किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है। मंगलवार को यहां आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी सरबत सेहत बीमा योजना की शुरुआत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बरगाड़ी बेअदबी मामले पर शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल को आड़े हाथों लिया।
इसे भी पढ़ें- बरगाड़ी बेअदबी मामलाः पंजाब सरकार ने सीबीआई अदालत में दायर की रिवीजन याचिका
उन्होंने कहा कि अकालियों ने शुरू से ही बरगाड़ी बेअदबी मामले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की है। वहीं सीबीआई पर केंद्र सरकार के इशारे पर बेअदबी मामले की क्लोजर रिपोर्ट तैयार करने की बात कही।
क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ अदालत में पहुंची राज्य सरकार
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ अदालत पहुंच चुकी है ताकि इसकी सही जांच कर इसे कानूनी नतीजे तक पहुंचाया जा सके। पूर्व की अकाली-भाजपा सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे को जानबूझ कर सीबीआई को सौंपा ताकि केंद्रीय एजेंसी की जांच को प्रभावित किया जा सके।
यह भी पढ़ें- पंजाब में महंगा हुआ बस का सफर, बढ़ा किराया हुआ लागू, जानें कितनी हुई वृद्धि
ठोस बात न करना सुखबीर की पुरानी आदत : कैप्टन
1984 के सिख विरोधी दंगों में राजीव गांधी द्वारा तथ्यों को भटकाने के आरोपों पर सुखबीर बादल पर पलटवार करते हुए कैप्टन ने कहा कि जब दंगे हुए, तब सुखबीर बादल अमरीका में थे, भारत में क्या हुआ, उन्हें कुछ नहीं पता। कैप्टन ने कहा कि ठोस बात न कर इधर-उधर की बातें करना सुखबीर की पुरानी आदत है।