फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amarinder singh raja wading again controversial statement in Muktsar

विधायक वड़िंग का विवादित बयान, कहा-सरकार के दबाव में फैसले उल्टे भी करवाए जा सकते हैं

Wed, 26 Dec 2018 07:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
amarinder singh raja wading again controversial statement in Muktsar
वायरल वीडियो का फोटो जिसमें विधायक वड़िंग बातचीत करते हुए

अपने बयानों को लेकर हमेशा विवाद में रहने वाले हलका गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पंचायती चुनाव को लेकर उनका एक विवादित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘सरकार चाहवे तां कुछ वी करवा सकदी आ’ गांव गुरुसर में कांग्रेस के दो प्रत्याशी सरपंची के लिए मैदान में हैं। 

विज्ञापन


इनमें एक वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का समर्थक है तो दूसरा हलका विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का। मंगलवार को राजा वड़िंग गांव में दोनों का समझौता करवाने के लिए गए थे मगर समझौता करवा नहीं पाए। इस दौरान उन्होंने बाहर लोगों से बातचीत की जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राजा वड़िंग कह रहे हैं कि उन्होंने और मनप्रीत ने यह फैसला लिया है कि दोनों पक्ष ही हमारे हैं। 
विज्ञापन


यदि चुनाव होता है तो दोनों का जानी-माली नुकसान होता है। न तो वह अपने प्रत्याशी की हिमायत करते हैं और न ही दूसरे प्रत्याशी को। यदि वह करते होते तो सरकार के पास बहुत तरीके हैं, कागज इधर-उधर करवाने के। कई गांवों में आपने देखा होगा कि कहीं पर यदि अड़ी-फसी होती है तो वहां सरकार के दबाव से कुछ भी करवाया जा सकता है। फैसले उल्टे भी करवाए जा सकते हैं और सही फैसले भी गलत हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक ओर तो सरकार यह कह रही है कि किसी के साथ कोई धक्का नहीं हुआ और पूरा काम पारदर्शी ढंग से हुआ है, लेकिन दूसरी ओर राजा वड़िंग सरेआम यह मान रहे हैं कि सरकार की धक्केशाही से ही सब कुछ किया गया है। इससे पहले भी राजा वड़िंग ने राजस्थान से वायरल हुई वीडियो में भी कहा था कि वह तो अधिकारियों से दबाव डालकर काम करवाते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed