फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amarinder Singh formally submitted his resignation to Lok Sabha Speaker

कैप्टन ने लोकसभा स्पीकर को औपचारिक रूप से सौंपा इस्तीफा

Wed, 23 Nov 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Nov 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
Amarinder Singh formally submitted his resignation to Lok Sabha Speaker
captain amrinder singh - फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को औपचारिक तौर पर अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने 11 नवंबर को ई-मेल के जरिए भी स्पीकर को इस्तीफा भेजा था।
विज्ञापन


कैप्टन दोपहर को संसद स्थित स्पीकर के कार्यालय में उनसे मिले और तय प्रोफार्मा में 16वीं लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया। मौखिक तौर पर यह भी बताया कि उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर अपना इस्तीफा दिया है। कैप्टन ने स्पीकर को बताया कि उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के चलते पंजाब के लोगों के साथ एकजुटता दर्शाते हुए लोकसभा की सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। जिन पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का बहुत गंभीर प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन


कैप्टन का इस्तीफा 11 नवंबर 2016 से ही वैध माना जाएगा, जिस दिन उन्होंने स्पीकर को ई-मेल भेजी थी। कैप्टन ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के कुछ मिनट बाद ही इस्तीफा दे दिया था। जबकि, पार्टी के विधायकों ने इस मुद्दे पर सांझे तौर पर अपनी विधानसभा सीटों से इस्तीफा दिया था। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने यह मुद्दा उठाया था कि कैप्टन ने इस्तीफा नहीं दिया है, जिसके बाद कैप्टन ने स्पष्ट किया था कि स्पीकर ने उन्हें निजी तौर पर इस्तीफा देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed