{"_id":"5e937ac58ebc3e774a6bb58a","slug":"amarinder-s-appeal-to-stay-in-home-on-baisakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरिंदर की अपीलः बैसाखी पर घर में रहें, कोरोना पर जीत के लिए अकाल पुरुष से करें अरदास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरिंदर की अपीलः बैसाखी पर घर में रहें, कोरोना पर जीत के लिए अकाल पुरुष से करें अरदास
Mon, 13 Apr 2020 09:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh
- फोटो : ANI
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब वासियों को अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए बैसाखी के पवित्र मौके पर 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे अपने-अपने घरों से जानलेवा कोविड -19 पर राज्य की जीत के लिए अकाल पुरुष के आगे अरदास करने की अपील की है।
विज्ञापन
बैसाखी के त्योहार की पूर्व संध्या पर पंजाब के लोगों के नाम एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के मद्देनजर इस बार की बैसाखी पहले की अपेक्षा अलग है, जिस कारण लोग विशाल भीड़ के रूप में रिवायती जोशो-खरोश से इस त्योहार को मनाने के लिए बाहर नहीं निकल सकते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी का अपने घरों में रहना बहुत जरूरी है और बैसाखी के पवित्र दिवस को राज्य से कोविड -19 के खात्मे के लिए अरदास करके मनाया जाए। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि कमेटी की तरफ से भी लोगों को अपील की गई है कि वह इस साल बैसाखी मनाने के लिए इकठ्ठे न हों या बाहर न निकलें।
विज्ञापन
इस आशा पर विश्वास जताते हुए कि पंजाब इस महामारी पर जीत प्राप्त करेगा, कैप्टन ने लोगों से अपील की कि वह इस लड़ाई के खिलाफ अपना फर्ज निभाएं, जिस तरह लाखों कर्मचारी उनको सुरक्षित और सेहतमंद रखने के लिए आगे होकर डटे हुए हैं।
उन्होंने डाक्टरों, नर्सों, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य, सफाई कर्मचारियों, पुलिस, राजस्व विभाग, धार्मिक संस्थाओं, एनजीओ समेत इस संकट में संघर्ष कर रहे प्रत्येक व्यक्ति का धन्यवाद किया, जो जान जोखिम में डाल कर फ्रंट लाइन पर काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री की पंजाबियों से अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि आओ हम सभी वाहेगुरु के आगे अरदास करें कि हम और हमारे पंजाब को चढ़दी कलां में रखे और हमारे लोग सुरक्षित और सदा खुश रहें।