फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala save duck campaign at sukhna lake chandigarh

सुखना में बतखें मर रही हैं, चाहिए आपका सहारा

Wed, 17 Dec 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Dec 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
amar ujala save duck campaign at sukhna lake chandigarh

अमर उजाला फाउंडेशन ने 11 हजार रुपये की आरंभिक धनराशि के साथ सुखना की बतखों की जीवन रक्षा के लिए एक फंड शुरू किया है। इसमें आप सब से भी इच्छानुसार सहयोग की अपील है।

विज्ञापन


आप अपना योगदान सेक्टर-9 डी स्थित अमर उजाला के दफ्तर एससीओ 34-37, सेकंड फ्लोर में सुबह दस बजे से छह बजे के बीच जमा करा सकते हैं। न्यूनतम योगदान 100 रुपये है। सभी योगदानकर्ताओं का नाम अखबार में प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन


सिटी ब्यूटीफुल की हसीन बतखें मर रही हैं। ये बतखें भूख से मर रही हैं। ये बतखें उस पंजाब की राजधानी में मर रही हैं जो अपने गेहूं से पूरे मुल्क का पेट भरता है। इन बतखों की लाशें उस सुखना झील में तैर रही हैं, जिस पर चंडीगढ़ ही नहीं, हरियाणा और पंजाब दोनों को नाज है और जिसके किनारे पर हर सुबह दोनों राज्यों के आला अफसर और मिनिस्टर सैर करते हैं। खामोश मौत मरतीं इन बतखों का हम सब पर कर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ के बाशिंदे हों या बाहर से आए सैलानी। बच्चे हों या बुजुर्ग। सुखना पर आने वाले हर शख्स से सबसे पहले यही बतखें हाथ मिलाने दौड़ती हैं। वे लोगों से बातें करती हैं। लाइन में चलकर मुख्य सड़क तक चली आती हैं। वहीं प्यारी, सफेद बतखें भूखी मर रही हैं। क्या आप और हम इन बतखों का कर्ज चुकाने को तैयार हैं? सर्दी से तो बतखें जूझ लेंगीं। पेट भरा हो तो कुदरत ने बतखों को ठंडे पानी और ठंड दोनों से लड़ना सिखाया है।


दिक्कत बस महफूज ठिकाने और भरपेट खुराक की है। अमर उजाला फाउंडेशन ने इन बतखों का पेट भरने का संकल्प लिया है। आप सबके सहयोग से आपका चहेता अखबार बतखों के लिए साफ-सुरक्षित आवास और पर्याप्त भोजन सुनिश्चित करने में प्रशासन की मदद करेगा। सुखना की लहरों पर तैरते इन सफेद फरिश्तों की जान बचाने के लिए आगे आइए। बतखें आपको आवाज दे रही हैं।
- संपादक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed