फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Health Campaign: With help of youth corona vaccination campaign became successful

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: युवाओं के साथ ने कोरोना टीकाकरण अभियान की राह बनाई आसान, फर्ज समझ कर लोगों को कर रहे जागरूक

Sat, 09 Jul 2022 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 10:35 AM IST
सार

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जिस क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर मुश्किलों की आशंका जताई जा रही थी वहां कुछ युवाओं ने अपनी सूझबूझ और समझदारी के बल पर आसानी से मुहिम को सफलता की ओर अग्रसर किया।

विज्ञापन
Amar Ujala Health Campaign: With help of youth corona vaccination campaign became successful
देश में 90 करोड़ से ज्यादा आबादी को मिली कोरोना टीके की पहली डोज - फोटो : social media

विस्तार

कोराना टीकाकरण को लेकर शुरुआती दौर में लोगों का रवैया ठीक नहीं था। लोग टीका लगवाने से डर रहे थे। तमाम प्रयास के बाद धीरे-धीरे अभियान में सफलता मिलनी शुरू हुई। चंडीगढ़ में अभियान को सफल बनाने में युवाओं का किरदार महत्वपूर्ण है जिन्होंने खुद को और अपने परिवार को टीका लगवाकर सुरक्षित कराने का कर्तव्य पूरा किया। वहीं, अपने समाज और शहर के लोगों को भी जल्द से जल्द टीका लगवाने के लिए जागरूक करने का प्रयास जारी रखा। ऐसे युवाओं की मदद से स्वास्थ्य विभाग को भी अभियान में काफी आसानी हुई।

विज्ञापन

जावेद के प्रयास लाए रंग, समाज के लिए पेश की मिसाल

जावेद खान का कहना है कि किसी भी अभियान को सफल बनाने के लिए संघर्ष तो करना ही पड़ेगा। टीकाकरण को लेकर जागरुकता का अभाव असफलता का मुख्य कारण है। उन्होंने महामारी के इस दौर में सबसे पहले मौलानाओं के साथ बैठक की। उन्हें टीके के महत्व के बारे में बताया। जब लोगों ने इन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सबसे पहले टीका लगवाने के लिए कहा तो इनके 80 वर्षीय माता-पिता ने सबसे पहले टीका लगवा कर मिसाल कायम की। उन्होंने मदरसों और मस्जिदों में लगातार टीकाकरण शिविर लगवाए। रमजान के पंफ्लेट पर टीका लगवाने का संदेश प्रमुखता से लिखवाया। स्वास्थ्य विभाग भी यह मान रहा है कि जावेद के प्रयासों से मुस्लिम समुदाय में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में काफी मदद मिल रही है।

विज्ञापन

टीका लगाने के साथ लोगों को कर रहीं जागरूक

स्वास्थ्य विभाग में वैक्सीनेटर के पद पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर निर्मला ड्यूटी के साथ ही कोरोना टीके को लेकर लोगों को जागरूक करने का भी दायित्व पूरा कर रही हैं। खुड्डा लाहौरा निवासी निर्मला की सूझबूझ और समझदारी के बल पर हर घर दस्तक अभियान को धनास में सफलता मिली है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही टीके से जुड़े भ्रम वाले पक्ष पर जानकारी दी। निर्मला का कहना है कि किसी भी नई चीज को लेकर लोगों में भ्रम और डर की स्थिति का होना लाजमी है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम उन्हें उसे दूर करने के प्रति जागरूक करें। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निर्मला का प्रयास टीकाकरण अभियान की सफलता में एक मजबूत कड़ी का काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ टीकाकरण ही है बचाव

कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। सिर्फ सावधानी और टीकाकरण से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। सभी जल्द से जल्द टीकाकरण करवा लें। कहने को तो हम सभी एक शिक्षित समाज में रहते हैं लेकिन जब बात समझदारी दिखाने की आती है तो कही सुनी बातों पर भरोसा करने लगते हैं। कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर शुरुआती दौर में ज्यादातर लोगों के मन में डर और भ्रम था लेकिन लोगों ने अपने डर को दूर किया और अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। मैं और मेरे परिवार के सभी सदस्य संपर्क में आने वाले लोगों को कोरोना टीका लगवाने की सलाह देते हैं। मेरा मानना है कि अगर हमारे छोटे से प्रयास से चंद लोगों ने भी अपनी अवधारणा बदल दी तो हमारा प्रयास सार्थक सिद्ध होगा।  -सुखप्रीत, सेक्टर-22

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी 

कोरोना वायरस ने अब तक कई घर उजाड़ दिए हैं। इससे बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। स्वयं को व अपने आसपास के लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अवश्य करवाएं व सभी को प्रेरित करें। मैं भी अपने दोस्तों और जानने वालों को टीका लगवाने के लिए कहता हूं। इतना ही नहीं अपने कई दोस्तों को खुद अस्पताल ले जाकर टिका लगवाया भी है। मेरा मानना है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा ताकि देश का कोई भी व्यक्ति टीके के सुरक्षा चक्र से वंचित न रह सके। - एडवोकेट नरिंदर सिंह सिंधेर, कैंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed