{"_id":"fd6e3f9393d9c32799a79c2427fabcac","slug":"amar-ujala-event-to-honour-mothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डेः आज सम्मानित होंगी संघर्षशील माताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डेः आज सम्मानित होंगी संघर्षशील माताएं
ब्यूरो/अमर उजाल, चंडीगढ़
Updated Sun, 11 May 2014 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदर्स डे पर रविवार को स्वर्गीय डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजूकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट और केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 की ओर से अमर उजाला के सहयोग से ऐसी संघर्षशील माओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाया है।
विज्ञापन
सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में होने वाले मां सम्मान समारोह में पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल इन माओं का सम्मान करेंगे। इस अवसर पर प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सम्मानित होने वाली सभी माओं के संघर्ष की अलग कहानी है।
विज्ञापन
इस समारोह में अमर उजाला की ओर से मां के नाम एक पैगाम प्रतियोगिता के पांच विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला की ओर से ट्राइसिटी के उन सभी लोगों से एंट्री आमंत्रित की गई थीं जिनके जीवन को उनकी मां ने बदल दिया हो। ट्राइसिटी के कई लोगों ने अपनी एंट्रीज भेजी थीं जिनमें से पांच का चयन किया गया।
विज्ञापन
समारोह के दौरान जहां सेक्टर-7 स्थित केबी डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रंगारंग कार्यक्रम पेश करेंगे, वहीं अमर उजाला के रूपांतरण क्लब की सदस्य मर्द्स दा गिद्दा पेश करेंगी।
ध्यान रहे कि स्वर्गीय डॉ. जीसी मिश्रा मेमोरियल एजुकेशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तीन सालों से मर्द्स डे पर मां सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है और अब तक 25 से अधिक माओं को मदर्स डे पर सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. मिश्रा पीयू से रिटायर हुए थे, उन्हीं की याद में इस ट्रस्ट का गठन किया गया है।