फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala blood donation camp on world blood donar day

ब्लड डोनेशन के प्रति दिखा जुनून, 432 ने दिया खून...दिव्यांगों ने भी दिखाया हौंसला

Fri, 15 Jun 2018 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Jun 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
amar ujala blood donation camp on world blood donar day
ब्लड डोनेशन
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य पर अमर उजाला फाउंडेशन और श्री शिव कांवड़ महासंघ की ओर से मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


दम घोंटने वाली गर्मी के बीच 432 लोगों ने रक्तदान किया। सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में कैंप का उद्घाटन पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ब्लड का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ऐसे में रक्त की कमी को रक्तदान ही पूरा कर सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें।

कैंप में श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, महामाई माता मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी (पटियाला वाले), लेदर्स डेन, शिव शक्ति सेवा मंडल बुडलाडा, पीजीआई और मेडिकल कालेज ब्लड बैंक का अहम सहयोग रहा। इस मौके पर पीजीआई स्थित रीजनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (रोटो) की टीम ने आर्गन डोनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

ब्लड व प्लेटलेट्स डोनर सम्मानित

amar ujala blood donation camp on world blood donar day
ब्लड डोनेशन
रक्तदान कैंप में चंडीगढ़ के प्रशासक व गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने उन रक्तदाताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने 100 या 90 से ज्यादा बार ब्लड डोनेट किया। इसमें मुख्य रूप से अश्विनी मुंजाल, राकेश रसीला, रणदीप बत्ता, राजेंद्र कौशल, अरुण कौशल, भूपिंदर सिंह भाटिया शामिल थे। इसके अलावा प्लेटलेट्स डोनर को भी सम्मनित किया गया। इनमें हकम सिंह जवांडा, राजन रैकी, मोहन सिंह, कालू त्यागी, सतीश सचदेव, सिमरजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार मेहमी, प्रदीप पन्नू व पुनीत वर्मा शामिल रहे।

दिव्यांग पति-पत्नी पहुंचे
ब्लड डोनेशन कैंप में दिव्यांग पति-पत्नी भी पहुंचे। कैंप में जसपाल ने 24वीं बार, उनकी पत्नी हरदीप ने 11वीं बार ब्लड डोनेट किया। उनके साथ उनकी बेटी नवदीप भी आई थी, लेकिन किसी कारणवश वे ब्लड डोनेट नहीं कर पाईं। जसपाल ने बताया कि जब भी सेक्टर 17 में कैंप लगता है तो वे अपनी पत्नी के साथ जरूर ब्लड डोनेट करने आते हैं।

मां ने दो बेटियों के साथ रक्तदान दिया

amar ujala blood donation camp on world blood donar day
ब्लड डोनेशन
कैंप में रक्तदाताओं के विभिन्न रंग देखने को मिले। श्री नीलकंठ महादेव सेवा समिति के प्रधान उमेश गुप्ता अपनी पूरी फैमिली के साथ रक्तदान करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी शैलजा और दोनों बेटियों अदिति और सलोनी ने रक्तदान किया। उमेश गुप्ता ने बताया कि वे रक्तदान करना चाहते थे, मगर थोड़े फिट नहीं थे। उनकी बेटी अदिति एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है, जबकि सलोनी सीए की।

यदि नहीं दिया तो सेक्टर-38 में कर सकते हैं ब्लड डोनेशन
सेक्टर 17 में ब्लड डोनेशन से चूक गए हैं तो आपके पास शनिवार को मौका है। शनिवार को सेक्टर 38 स्थित मेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान के अलावा छबील और लंगर का भी आयोजन होगा। प्रेसिडेंट जगतार सिंह व जनरल सेक्रेटरी बीसी थापर ने बताया कि रक्तदान का मकसद जरूरतमंदों को रक्त इकट्ठा करना है।
विज्ञापन

amar ujala blood donation camp on world blood donar day
ब्लड डोनेशन
सोशल वर्कर होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि समाज के प्रति कुछ योगदान दूं। मैं चौथी बार ब्लड डोनेट कर रही हूं। मुझे अमर उजाला अखबार से पता चला कि सेक्टर 17 में ब्लड डोनेशन कैंप लग रहा है।
- राजेश कुमारी, निवासी चंडीगढ़

आज मैंने 90वीं बार ब्लड डोनेट किया। मैं इस कैंप में पिछले कई सालों से आ रहा हूं। इस कैंप की खासियत है कि यहां पर सबकुछ अच्छी तरह से मैनेज किया जाता है। 18 साल होने पर हर युवा को ब्लड डोनेट करना चाहिए
- भूपिंदर सिंह भाटिया, निवासी चंडीगढ़

मैं पिछले 40 साल से ब्लड डोनेट कर रहा हूं। आज मैंने 105वीं बार ब्लड डोनेट किया। मेरी पत्नी पिछले आठ साल से ब्लड डोनेट कर रही हैं, जबकि दो बेटे मेरे न्यूजीलैंड में हैं, वे भी लगातार ब्लड डोनेट करते हैं।
- अरुण कौशल, निवासी जीरकपुर

amar ujala blood donation camp on world blood donar day
ब्लड डोनेशन
मैंने 21वीं बार ब्लड डोनेट किया। 14 जून मेरे लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी दिन मैंने नौकरी ज्वाइन की थी। मेरा ब्लड डोनेट करने का मकसद सिर्फ यही है कि  कि मेरे एक छोटा सहयोग किसी जिंदगी के काम आ जाए।
- बलजीत मान, निवासी चंडीगढ़

मेरी यहां पर इमरजेंसी ड्यूटी थी। कैंप में आया तो लगा कि मुझे भी ब्लड डोनेट करना चाहिए। मैं चौथी बार ब्लड डोनेट कर रहा हूं। मेरी युवाओं से अपील है कि वे रक्तदान को अपना मिशन बनाएं। ज्यादा से ज्यादा ब्लड डोनेट करें ।
- सोमवीर सिंह एएसआई, चंडीगढ़ पुलिस

मैं 43 बार ब्लड डोनेट कर चुका हूं और 42 बार प्लेटलेट्स। ब्लड डोनेशन कैंप में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता हूं। डेंगू सीजन में प्लेट्लेट्स भी डोनेट करता हूं और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करता हूं। मैं अपना एक कैंप बापूधाम में भी लगाता हूं।
- कालू त्यागी, रक्तदाता बापूधाम

amar ujala blood donation camp on world blood donar day
blood donation
मैं चंडीगढ़ का निवासी हूं, मगर मेरा ट्रांसफर दिल्ली हो चुका है। ब्लड डोनेशन के लिए मैं विशेष रूप से दिल्ली से आया हूं। मैं करीब 11 बार ब्लड डोनेट कर चुका है। हर बार ब्लड डोनेट करना मुझे अच्छा लगता है।
- विश्व गुप्ता, निवासी चंडीगढ़

मैं साल 1992 से श्री शिव कांवड़ संस्था से जुड़ा हूं। मैं खुद भी 32 बार ब्लड डोनेट कर चुका हूं। रक्तदान से बड़ी कोई जनसेवा नहीं है। मैं अपने बच्चे को भी इसी दिशा में आगे बढ़ा रहा हूं और मेरी युवाओं से अपील है कि वे बढ़चढ़कर रक्तदान करें।
- संजीव चड्डा, जनरल सेक्रेटरी चंडीगढ़ व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed