फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   amar ujala blood donation camp

96 ने किया रक्तदान, 250 ने कराया चैकअप

Mon, 14 Sep 2015 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Sep 2015 12:23 PM IST
विज्ञापन
amar ujala blood donation camp

ब्लड डोनेशन कैंप में जोश, उत्साह और जरूरतमंदों की मदद करने की जिद का एक अनोखा संगम देखने को मिला। जीरकपुर की जयपुरिया सनराइज ग्रीन अपार्टमेंट में आयोजित रक्तदान में उमड़े डोनर्स ने एक स्वर में कहा कि किसी की जान अब खून की कमी से नहीं जाने देंगे।

विज्ञापन


‘अमर उजाला’ फाउंडेशन के रक्तदान कैंप में चार घंटे में 96 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस दौरान एक पल के लिए पीजीआई की टीम खाली नहीं बैठी। कैंप में कुल 126 डोनर आए थे, मगर 30 डोनर फिट नहीं पाएं गए। 24 लोगों ने पहली बार ब्लड डोनेट किया। 11 महिलाओं ने भी ब्लड डोनेट किया। 60 साल के बुजुर्ग भी कैंप में पहुंचे।
विज्ञापन


रक्तदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ। पहले डोनर आशीष मजूमदार रहे। वह अपनी पत्नी के साथ आए थे, लेकिन पत्नी का हीमोग्लोबिन कम निकला। 11 बजे तक लोगों की लंबी कतार लग गई। दोपहर दो बजे समय समाप्त होने के बाद भी लोग रक्तदान के लिए पहुंचे। उन्हें अगले कैंप में आने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीरकपुर नगर परिषद के प्रधान कुलविंदर सोही व डेराबस्सी नगर परिषद के प्रधान भूपिंदर सैनी भी शामिल हुए। कैंप के साथ डाबर धनवंतरी हास्पिटल की ओर से जयपुरिया सनराइज सोसाइटी में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 250 लोगों ने अपने हेल्थ की जांच करवाई।


हेल्थ कैंप में हॉस्पिटल की ओर से डा. कनीश बंसल (एमडी मेडिसिन), डा. आलोक आहुजा (एमएस सर्जरी), डा. संजीव भाटिया (एमएम सर्जरी), डा. श्रीदेव (सर्जरी), डा. गौरव (एमएस आर्थो), डा. रिषि राज (एमएस ईएनटी), डा. विजया गुप्ता (गायनी), डा. एसडी पांडे (मेडिसिन) ने मरीजों का चेकअप किया। डा. पांडे ने गंभीर मरीजों को आयुर्वेद व पंचकर्म विधि से इलाज बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed