फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Event In Sonipat Of Haryana

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: मेडल पहनकर मेधावियों के चेहरे पर खिली मुस्कान

Mon, 15 Jul 2019 05:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Jul 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Event In Sonipat Of Haryana
Amar ujala - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला की तरफ से ब्राइट स्कॉलर स्कूल में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं के टॉपर्स को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


चमचमाते मेडल पहनकर व प्रशस्ति पत्र पाकर 68 मेधावियों के चेहरे खिल उठे। मुरथल विवि के कुलपति प्रो राजेंद्र कुमार अनायत व नगर निगम कमिश्नर मुनीष नागपाल ने मेधावियों का सम्मानित किया।
विज्ञापन


ब्राइट स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुरथल विवि के कुलपति राजेंद्र अनायत व नगर निगम कमिश्नर मुनीष नागपाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले मेधावियों के साथ ही उनके परिजन भी पहुंचे। कुलपति राजेंद्र अनायत ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की अमर उजाला की यह अनूठी पहल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी ने कहा कि जब छात्र-छात्राओं को बेहतर करने पर सम्मान मिलता है तो उनका हौंसला बढ़ता है। बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती और वह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों के हितों के लिए इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे अपने अंदर इस बात को लेकर कभी हीन भावना न लाएं कि वह छोटे शहर से हैं या सरकारी स्कूल में पढ़े हैं। 

अनुशासन और जज्बे को कायम रखते हुए लक्ष्य प्राप्त करें। अपना लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत और लगन से पढ़ाई करने पर सफलता अवश्य मिलती है। नगर निगम के कमिश्नर मुनीष नागपाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का हौंसला मिलता है। साथ ही दूसरे बच्चों की भी शिक्षा के प्रति ललक बढ़ेगी। 

जीवन में अनुशासन आगे बढ़ने की दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए बहुत सारे प्रश्न पत्र हल करने होते हैं लेकिन कठिन परीक्षा का डर दिमाग से निकाल दें। असफलता ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देती है। अपनी कमियां और ताकत पहचान कर आगे बढ़े। 

तभी जीवन में सफल हो सकते हैं। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिसिंपल किरण दलाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य तय आगे बढ़ना चाहिए। इससे वह अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इस दौरान ब्राइट स्कॉलर स्कूल के संरक्षक दिलीप पंवार, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बजाज, डॉ प्रवेश गहलोत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed