{"_id":"a0c5cc4ab84bb3f7f420491c7dcbaf1e","slug":"amanajot-kaur-become-chairperson-of-district-planning-committee-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमनजोत कौर बनीं जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमनजोत कौर बनीं जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन
अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 10 Jan 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना कमेटी के पद से गायक हरभजन मान के इस्तीके के बाद नए चेयरमैन को लेकर चल रही चर्चाओं पर शुक्रवार शाम उस समय विराम लग गया, जब सीएम प्रकाश सिंह बादल द्वारा अमनजोत कौर रामूवालिया के नाम को जिला योजना कमेटी की नई चेयरपर्सन बनाने के लिए मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
वह योजना कमेटी की छठी चेयरपर्सन होंगी। यह दूसरा है मौका जब किसी महिला को यह जिम्मेदारी मिली है। इससे अकाली दल के हलका इंचार्ज बलवंत सिंह रामूवालिया को भी फायदा हुआ है। एक बार फिर यह पद रामूवालिया परिवार के पास आ गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर अमर उजाला से बातचीत में अमनजोत कौर रामूवालिया ने जहां सीएम प्रकाश सिंह बादल का धन्यवाद किया। वहीं, उन्होंने कहा कि जो उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे वह पूरी तनदेही से निभाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह पूरे जिले में एक समान विकास कार्य कराएंगी। किसी भी तरह का पक्षपात नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लोगों की सेवा में जुटी हुई थीं।
उनके पिता बलबंत सिंह रामूवालिया हमेशा उनका मार्ग दर्शन करते हैं। जिनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। जिक्रयोग है कि इससे पहले जिला योजना कमेटी के पद हरभजन मान नियुक्त थे। लेकिन वह अपनी व्यस्तता के चलते इस पद को टाइम नहीं दे पा रहे थे।
इसके बाद उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया था। वीरवार को ही सीएम ने उनका इस्तीफा मंजूर किया था।
यह हस्तियां रह चुकी हैं चेयरमैन
जानकारी के मुताबिक 2006 में जिला बना था। उस दौरान पहली बार दरबारी लाल को जिला योजना कमेटी का चेयरमैन लगाया गया था।
इसके बाद राजिंदर कौर भट्ठल चेयरपर्सन बनी थी। फिर अकाली दल की सरकार आने पर मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरो दो साल के लिए इस पद रहे। फिर संसदीय सचिव एनके शर्मा बने थे। उसके बाद यह जिम्मेदारी हरभजन मान को सौंपी गई थी।
इस्तीके के बाद भी नहीं हटी नेम प्लेट
हरभजन मान द्वारा जिला योजना कमेटी के पद से दिए गए इस्तीफे को शुक्रवार शाम ही मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा मंजूर कर लिया गया था। लेकिन मंगलवार को जिला योजना कमेटी के दफ्तर में उनके नाम की प्लेट लगी हुई थी। वहीं, जब इस बारे वहां मौजूद मुलाजिम से पूछा गया। तो उनकी दलील थी कि उन्हें इस हटाने के आदेश नहीं मिले हैं। जबकि अधिकारी इस बारे में बोलने से परहेज करते रहे।