{"_id":"5de2a1c18ebc3e54e03730a4","slug":"aman-arora-aap-mla-says-40-mlas-are-against-capt-amarinder-singh-navjot-singh-sidhu-form-new-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के 40 विधायक कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ, आप के समर्थन से नवजोत बनाएं सरकार : आप विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के 40 विधायक कैप्टन अमरिंदर के खिलाफ, आप के समर्थन से नवजोत बनाएं सरकार : आप विधायक
Sat, 30 Nov 2019 10:37 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Aman Arora AAp
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब में भी राजनीतिक उठापटक की आहट सुनाई दे रही है। आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस पार्टी में फूट की ओर इशारा कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर आप पंजाब में सरकार बनाने के सपने देख रही है। इसके लिए उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को नई सरकार बनाने की पेशकश की है।
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार आप विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृहनगर के चार कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। इतना ही नहीं अमन अरोड़ा का कहना है कि इन चार विधायकों को 40 विधायकों का समर्थन हासिल है।
अमन अरोड़ा ने कहा, "मैं उन 40 विधायकों, 19 आप विधायकों और नवजोत सिंह को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता हूं। हम इसे लेकर कांग्रेस के विधायकों से संपर्क में हैं।"

Aman Arora, AAP MLA: 4 Congress MLAs from Capt Amarinder Singh's hometown alleged corruption charges against govt&said they've 40 MLAs' support. I invite them(40 MLAs),19 MLAs of AAP&Navjot Singh Sidhu to form new govt. We're in talks with Congress MLAs regarding this. #Punjab pic.twitter.com/RU5h3oNGf8
— ANI (@ANI) November 30, 2019