फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alumni will now support the institute in treatment along with research

Chandigarh News: एलुमनी अब रिसर्च के साथ इलाज में भी थामेंगे संस्थान का हाथ

Tue, 18 Jun 2024 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Alumni will now support the institute in treatment along with research
चंडीगढ़। पीजीआई ग्लोबल एलुमनी सेल बनाकर सफलता की नई कहानी लिखने की तैयारी कर रहा है। ग्लोबल एलुमनी सेल के माध्यम से देश-विदेश में बसे एलुमनी अपने पूर्व संस्थान को विश्व में और शक्तिशाली बनाने का प्रयास करेंगे। कोई इलाज की नई तकनीक के बारे में बताएगा तो कोई जांच और नई दवा के बारे में। यही नहीं, इस सेल के माध्यम से जुड़े विश्व स्तर के विशेषज्ञ शोध से लेकर इलाज तक में अपने पूर्व संस्थान की हरसंभव मदद करेंगे। वहीं, उनके बीच प्यार और अपनेपन का रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन

पीजीआई ग्लोबल एलुमनी सेल के संयोजक व पूर्व डीन एकेडमिक प्रो. जीडी पुरी ने बताया कि संस्थान के पूर्व छात्र अमेरिका, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में काफी सक्रिय हैं। इस सेल के माध्यम से अब संस्थान उनके अपडेट लेता रहेगा। जहां कहीं उनसे मदद लेने की जरूरत होगी, वह ली जाएगी। पीजीआई के पूर्व छात्र जो अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनको संस्थान में समाहित किया जाएगा। प्रो. पुरी ने बताया कि इससे पहले तक विभाग अपने-अपने एलुमनी के साथ मीट करते थे लेकिन अब अलग-अलग के बजाय व्यापक स्तर पर समाहित करने की तैयारी की जा रही है। इससे दूरगामी परिणाम प्राप्त होंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
नई तकनीक की पीजीआई को मिलेगी सबसे पहले जानकारी
प्रो. पुरी ने बताया कि अब तक नए शोध के बारे में प्रकाशन के बाद जानकारी मिलती है लेकिन अब ग्लोबल एलुमनी ग्रुप के माध्यम से विश्वभर के विशेषज्ञों से जुड़ाव संभव होगा। वे नई तकनीक, जांच, इलाज के बारे में जनरल के प्रकाशन से पहले पीजीआई को अपडेट करेंगे। ऐसा होने पर पीजीआई उनकी मदद से मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का प्रयास करेगा। प्रो. पुरी ने बताया कि कोविड के दौरान वेबिनार के माध्यम से उन्होंने विश्वभर के विशेषज्ञों से तकनीक के माध्यम से संक्रमण से बचाव पर काम कर सफलता प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहला ग्लोबल एलुमनी कांफ्रेंस अक्तूबर में
प्रो. जीडी पुरी ने बताया कि सेल के गठन के बाद पहली बार 25 से 27 अक्तूबर तक पीजीआई में ग्लोबल एलुमनी मीट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। ढाई दिनों के इस आयोजन के लिए अब तक 300 एलुमनी ने पंजीकरण करा लिया है। उम्मीद है कि यह संख्या एक से डेढ़ हजार तक पहुंचेगी। कार्यक्रम के दौरान एलुमनी अपने अनुभव साझा करने के अलावा पीजीआई के साथ मिलकर करने वाली योजना पर भी विस्तार से बात करेंगे ताकि इससे नई दिशा मिल सके।

बोले अधिकारी
पीजीआई में ग्लोबल एलुमनी सेल का गठन किया गया है। हमारा लक्ष्य इसे प्रमोट करना है, जिससे ग्लोबल एलुमनी पीजीआई से जुड़े रहें और संस्थान का झंडा विश्व में बुलंद करें। -प्रो. विवेक लाल, पीजीआई निदेशक

पीजीआई में ग्लोबल एलुमनी सेल का गठन किया गया है। हमारा लक्ष्य इसे प्रमोट करना है, जिससे ग्लोबल एलुमनी पीजीआई से जुड़े रहें और संस्थान का झंडा विश्व में बुलंद करें। -प्रो. विवेक लाल, पीजीआई निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed