फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Along with vegetables, now fruits will also be rated

सब्जियों के साथ अब फलों की भी होगी रेट

Sun, 05 Apr 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Along with vegetables, now fruits will also be rated
चंडीगढ़। शहर में लॉकडाउन के दौरान सीटीयू बसों में फल, सब्जियों की डिलीवरी के दौरान अब फलों की रेट लिस्ट भी लगा दी गई है, ताकि लोगों से अधिक कीमत न ली जा सके। सीटीयू बसों पर बिक रहे फल और सब्जियों के अधिक रेट वसूलने की शिकायतें आने के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने फलों की रेट लिस्ट इन बसों पर लगाने का फैसला लिया था। इस संबंध में प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जितनी भी बसें शहर में फल सब्जियों की बिक्री के लिए सब्जी मंडी से निकलीं, उन सभी पर रेट लिस्ट लगा दी गई। फल सब्जियों के रेट मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी द्वारा निर्धारित किए गए हैं, ताकि लोगों को ओवरचार्जिंग के चलते किसी भी प्रकार की परेशानी का ना करना पड़े। लोगों ने आरोप लगाया था कि पहले सब्जियां और अब फलों की बिक्री पर वेंडरों द्वारा उनसे मनमाने रेट वसूले जा रहे हैं, जिसके चलते वह काफी परेशान है। बता दे कि सीटीयू बसों द्वारा शहर की कॉलोनियों में प्रशासन द्वारा फल, सब्जियां व राशन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed