फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Along with eating and shopping, there will be a chance to win prizes in Chandigarh Craft Fair.

Chandigarh News: चंडीगढ़ क्राफ्ट मेले में खान-पान और खरीदारी के साथ इनाम जीतने का भी मिलेगा मौका

Tue, 28 Nov 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Along with eating and shopping, there will be a chance to win prizes in Chandigarh Craft Fair.
गोविंद परवाना मनीमाजरा। हर साल होने वाला चंडीगढ़ का क्राफ्ट इस बार 1 दिसंबर से 10 दिसंबर तक कलाग्राम में होने जा रहा है। यह मेला न केवल स्वस्थ और पारिवारिक मनोरंजन के अवसर प्रदान करता है अपितु अलग-अलग प्रांतों के उत्कृष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ दस्तकारी और शिल्पकारों के विभिन्न उत्पाद वाजिब दामों पर खरीदने का मौका भी देता है। कलाग्राम के कार्यक्रम अधिकारी यशविंदर शर्मा ने बताया कि इस बार 20 राज्यों के लोक कलाकारों के प्रदर्शन के साथ-साथ जाने माने कलाकारों को भी दर्शकों के मनोरंजन हेतु आमंत्रित किया गया है। वहीं चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के अध्यक्ष भीम मल्होत्रा ने कहा कि इस बार चंडीगढ़ का यह क्राफ्ट मेला कई नए आकर्षणों के साथ दर्शकों का मन मोह लेगा। उन्होंने बताया कि इस बार अकादमी की ओर से मेले में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर कला प्रदर्शनी फोटो प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें मेले में लोगों द्वारा खींचे गए फोटो में से हर दूसरे दिन दो बेहतर फोटो का चयन किया जाएगा और सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो का चयन 2, 4, 6, 8, 10 दिसंबर को होगा। फोटो प्रविष्टियां मेल आईडी chandigarhcraftsmela2023@gmail.com पर भिजवाई जा सकती हैं। प्रत्येक व्यक्ति अधिकतम तीन प्रविष्टियां भेज सकता है। इस बार क्राफ्ट मेले में कई ऐसे आकर्षण जोड़े गए हैं जो अपने आप में सेल्फी प्वाइंट हैं। आयोजकों का विश्वास है कि पत्थर में तराशे गए विशाल वाद्ययंत्र और मेले में सजाए गए लोक संस्कृति के प्रतीक और गांव का दृश्य लोगों को फोटो खींचकर सहेजने के लिए प्रेरित करेगा। ऐसे में अच्छे फोटोज का सम्मान किया जाना लोगों में अपनी संस्कृति के प्रति उत्साह भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed