{"_id":"5720e7004f1c1b0a61a91cbf","slug":"alligation-of-assault-on-bb-bahl-by-ex-wife-confirmation-of-a-hand-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पत्नी की चोट की पुष्टि हो गई, बीबी बहल अमेरिका चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पत्नी की चोट की पुष्टि हो गई, बीबी बहल अमेरिका चले गए
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
बीबी बहल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बीबी बहल की पूर्व पत्नी राजकुमारी से हुई मारपीट के मामले में मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। जिसमें चोट की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि बहल की वर्तमान पत्नी निर्मल बहल और प्रत्यक्षदर्शी पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली से मामले में पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी बीबी बहल किसी काम से बुधवार को शाम ही अमेरिका चले गए हैं। पुलिस उनसे भी संपर्क की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व मेयर पाली पर नहीं केस
पुलिस के अनुसार मामले की जांच के बाद शिकायतकर्ता के दोबारा बयान दर्ज किए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पहले पूर्व मेयर पाली पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप लगाया था। लेकिन, बाद में उन्होंने बताया कि पाली वारदात स्थल पर मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने बीबी बहल और उनकी पत्नी निर्मल बहल के खिलाफ डीडीआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे बंद
हैरानी की बात है कि होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। लेकिन पुलिस का कहना है कि वारदात के समय सीसीटीवी कैमरे बंद थे। हालांकि मौके पर मौजूद होटल स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को बीबी बहल की पूर्व पत्नी राजकुमारी बहल ने बीबी बहल और उनकी वर्तमान पत्नी पर केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि वह किसी मुद्दे पर बहल के सेक्टर-26 होटल में बातचीत करने गईं थीं।
इसी दौरान कहासुनी हो गई और बीबी बहल और उनकी पत्नी निर्मल बहल हाथापाई पर उतर आईं। दोनों ने उन पर हमला कर दिया। वह किसी तरह से जान बचाकर बाहर आईं और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। वहीं, बीबी बहल ने ऐसी किसी घटना से साफ इनकार किया था।