फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alliance possible between Congress and AAP, announcement possible these days

Chandigarh News: कांग्रेस और आप में गठबंधन संभव, आजकल घोषणा संभव

Sun, 08 Sep 2024 05:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Alliance possible between Congress and AAP, announcement possible these days
छह से सात सीटों पर सहमति बनने की सूचना, बाबरिया ने दिया पॉजिटिव संकेत
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को नई दिल्ली में चली कई दौर की बैठक के बाद कांग्रेस के हरियाणा मामलों के प्रभारी दीपक बाबरिया ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि आप के साथ गठबंधन जल्द फाइनल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आप को अच्छी संख्या में सीटें दी जा रही हैं।

उन्होंने एक-दो दिन में गठबंधन का फैसला होने की बात भी कही। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अलावा राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ मैराथन बैठकें चल रही हैं। शनिवार को भी नई दिल्ली में दीपक बाबरिया और राघव चड्ढा के बीच लम्बी बाचतीत चली। रात करीब साढ़े 8 बजे मीटिंग खत्म होने के बाद बाबरिया ने स्पष्ट संकेत दिए कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


वहीं राघव चड्ढा ने मीटिंग के बाद कहा- उम्मीद पर दुनिया कायम है। दिल्ली से जुड़े सूत्रों की मानें तो कांग्रेस और आप के बीच 6 से 7 सीटों पर सहमति हो गई है। आप की ओर से 10 सीटों की डिमांड की गई थी। कांग्रेस पांच सीटें देने के लिए तैयार हो गई थी। कांग्रेस भी इसलिए गठबंधन की पक्षधर है ताकि आप के अकेले चुनाव लड़ने से वोटों के विभाजन को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed