{"_id":"5a44f04d4f1c1b5c248b50db","slug":"alleged-husband-tried-to-get-thrown-his-wife-into-canal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को नहर में धक्का देने के चक्कर में खुद ही बह गया, महिला ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को नहर में धक्का देने के चक्कर में खुद ही बह गया, महिला ने सुनाई आपबीती
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में पत्नी को धकेलते समय पैर फिसलने से पति खुद ही पानी में बह गया। उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला नहर के किनारे घास फूस में फंसकर उसकी जान बच गई। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है, जहां थाना मल्लांवाला पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कोमल वासी फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी सात साल पहले अनवर मसीह वासी मल्लांवाला वार्ड नंबर आठ के साथ हुई थी। उनका एक चार साल का बेटा और दो साल की बेटी है।
कोमल और अनवर के बीच हमेशा झगड़ा होता था। कोमल ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे अनवर और देवर नछत्तर सिंह बाबा पर माथा टेकने के बहाने उसको अपने साथ ले गए। गांव करमू वाला के पास बहती दो नहरों के पास पहुंचते ही अनवर ने नछत्तर से कहा कि इसे नहर में फेंक दे। नछत्तर ने कोमल को नहर में फेंक दिया।

पति और देवर ने की थी जान लेने की कोशिश
नहर के किनारे लगे घास फूस को कोमल ने पकड़ लिया। अनवर नहर में उतर कर पैर से कोमल को धकेलने लगा कि उसका पांव फिसल गया और खुद नहर में गिर गया। पानी के तेज बहाव में अनवर बह गया।
कोमल ने शोर मचाया नछत्तर वहां से फरार हो गया। किसी तरह कोमल नहर से बाहर निकली और कुछ दूरी पर खेत में कामकाज कर रहे एक किसान को आपबीती सुनाई। कोमल के परिवार को सूचित किया। परिवारवाले कोमल को वहां से लेकर आए और पुलिस को शिकायत दी।
मामले की जांच की जांच कर रहे एएसआई लाल सिंह ने कहा कि पति अनवर मसीह और देवर नछत्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अनवर की तलाश जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।