फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   alleged Husband tried to get thrown his wife into canal

पत्नी को नहर में धक्का देने के चक्कर में खुद ही बह गया, महिला ने सुनाई आपबीती

Fri, 29 Dec 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 29 Dec 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
alleged Husband tried to get thrown his wife into canal
- फोटो : Demo Pics
नहर में पत्नी को धकेलते समय पैर फिसलने से पति खुद ही पानी में बह गया। उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। महिला नहर के किनारे घास फूस में फंसकर उसकी जान बच गई। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है, जहां थाना मल्लांवाला पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोमल वासी फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी शादी सात साल पहले अनवर मसीह वासी मल्लांवाला वार्ड नंबर आठ के साथ हुई थी। उनका एक चार साल का बेटा और दो साल की बेटी है।
विज्ञापन


कोमल और अनवर के बीच हमेशा झगड़ा होता था। कोमल ने बताया कि बुधवार को दोपहर दो बजे अनवर और देवर नछत्तर सिंह बाबा पर माथा टेकने के बहाने उसको अपने साथ ले गए। गांव करमू वाला के पास बहती दो नहरों के पास पहुंचते ही अनवर ने नछत्तर से कहा कि इसे नहर में फेंक दे। नछत्तर ने कोमल को नहर में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति और देवर ने की थी जान लेने की कोशिश

alleged Husband tried to get thrown his wife into canal
नहर के किनारे लगे घास फूस को कोमल ने पकड़ लिया। अनवर नहर में उतर कर पैर से कोमल को धकेलने लगा कि उसका पांव फिसल गया और खुद नहर में गिर गया। पानी के तेज बहाव में अनवर बह गया।

कोमल ने शोर मचाया नछत्तर वहां से फरार हो गया। किसी तरह कोमल नहर से बाहर निकली और कुछ दूरी पर खेत में कामकाज कर रहे एक किसान को आपबीती सुनाई। कोमल के परिवार को सूचित किया। परिवारवाले कोमल को वहां से लेकर आए और पुलिस को शिकायत दी।

मामले की जांच की जांच कर रहे एएसआई लाल सिंह ने कहा कि पति अनवर मसीह और देवर नछत्तर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अनवर की तलाश जारी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed