भाजपा को समर्थन, डेरामुखी पर 'आप' का बड़ा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं बाहरी दिल्ली चुनाव प्रभारी नवीन जयहिंद ने डेरा सच्चा सौदा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि डेरा सच्चा सौदा अब झूठा सौदा बन गया है।
अनुयायियों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। धन-धन सतगुरु अब वोट गुरु हो गए हैं। जयहिंद बृहस्पतिवार को रोहतक स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक संगठनों के इस प्रकार अनुयायियों का चुनाव में इस्तेमाल गलत परंपरा है।
सुप्रीम कोर्ट भी सीबीआई को सरकार का तोता कह चुका है और इसी तोते की वजह से यह हो रहा है। लेकिन फिर भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने 49 दिनों के कार्यकाल की उपलब्धियों की वजह से 49 विधायकों के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा ने अमेरिकी राष्ट्रपति से लेकर अपने सभी सांसदों व विधायकों को चुनाव प्रचार में लगा दिया।
मंत्रालयों को तो इस वक्त ताले लटके हुए हैं। बाहरी दिल्ली की 20 सीटें हैं। पिछली बार एक सीट मंगोलपुर की पार्टी को मिली थी। इस बार 14-15 सीटें आप को मिलेंगी।
बॉर्डर पर करेंगे चुनाव प्रचार
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार थमने के बाद बाहरी कार्यकर्ताओं व नेताओं को दिल्ली छोड़नी पड़ेगी। ऐसे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली से सटे हरियाणा बॉर्डर पर आने-जाने वालों लोगों से वोट की अपील करेंगे।
नवीन जयहिंद ने कहा कि बदरपुर बॉर्डर, नरेला, नजफगढ़, बहादुरगढ़, बवाना आदि क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ता लोगों को बताएंगे कि किस प्रकार हरियाणा में भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई। खट्टर सरकार खटारा सरकार हो गई। सोनीपत, फरीदाबाद व बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी कार्यकर्ता पर्चे बांटेंगे।
दिल्ली में 20 फीसदी वोटर हरियाणा का है। इसलिए यहां उनकेरिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क साधा जाएगा। इस दौरान पार्टी नेता धर्मबीर, नीरज, दीपक, वेदपाल और राकेश मौजूद रहे।
दिल्ली चुनाव के बाद प्रदेश में आंदोलन
नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में विपक्ष नहीं है। ऐसे में बिना किसी विधायक के दिल्ली चुनाव के बाद आप पार्टी यहां पर विपक्ष की भूमिका निभाएगी। आम आदमी के मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।