{"_id":"572cc3dc4f1c1b083f5cceab","slug":"allegation-on-minister-kurukshetra-sarpanch-alleged-minister-allegation-of-power-misusing-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच बोला, मंत्री के दबाव में है पुलिस, बेटा और गनमैन धमकाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच बोला, मंत्री के दबाव में है पुलिस, बेटा और गनमैन धमकाते हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 07 May 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
मौके पर यदि पुलिस हस्तक्षेप न करती तो कुछ भी हो सकता था।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कुरुक्षेत्र के गांव कल्याणा के सरपंच ने मंत्री, उसके बेटे और गनमैन पर धमकाने और झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। सरपंच परपिंदर संधू का कहना है कि मंत्री, उसका बेटा और गनमैन सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। साथ ही दबंगई के तहत खुद के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज कराए जाने की बात कही है। हालांकि मंत्री ने खुद को इस बात से अंजान बताया।
गांव कल्याणा के सरपंच परपिंदर संधू ने प्रेस क्लब में संवाददाताओं को बताया कि सात अप्रैल को उसे एक फोन आया, जिसमें उसे ग्रांट लेने के लिए शाहबाद नरकंडा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुलाया गया। संधू ने आरोप लगाया कि वहां पहुंचने पर मंत्री के बेटे ने अपने पिता के सत्ता में होने का रौब दिखाते हुए जाति सूचक शब्द कहें और वहां से चले जाने को कहा। आरोप लगाया कि उस वक्त मंत्री के बेटे के साथ मौजूद गनर ने भी धक्का देकर उसे बाहर निकाल दिया।
इनसो के पूर्व जिला प्रधान संधू ने बताया कि मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस में दी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई करने की बजाय 15 अप्रैल को एक घंटे के दौरान उनके खिलाफ दो मामले दर्ज कराए गए। संधू ने आरोप लगाया कि एफआईआर में घटना के जिस वक्त का जिक्र किया गया है, उस दौरान वह शाहबाद में थे।
विज्ञापन
बावजूद इसके उनके खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज मामला दर्ज कराया गया। इसमें से एक मामले में शिकायतकर्ता ट्यूबवेल कर्मी हैं। संधू ने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही वह प्रदेश के अन्य आला अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बारे में जब आरोप लगाए जाने वाले मंत्री से इस बाबत पूछा गया तो उन्हाेंने कहा ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है।