फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation of taking bribe on Chandigarh Crime Branch employees

चंडीगढ़ : क्राइम ब्रांच कर्मचारियों पर नकली देसी घी पकड़ने के मामले में रिश्वत लेने का आरोप

Sun, 06 Dec 2020 03:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Dec 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Allegation of taking bribe on Chandigarh Crime Branch employees
सांकेतिक तस्वीर।

शराब ठेकेदार से अवैध वसूली के बाद अब क्राइम ब्रांच के दो मुलाजिमों पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। एक महीने पहले औद्योगिक क्षेत्र से 3.48 क्विंटल नकली देसी घी पकड़ा गया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच के हवलदार पवन और सिपाही जसवीर के खिलाफ केस को सेटलमेंट करवाने की एवज में 3.60 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। हैरानी की बात है कि यह वही हवलदार है, जिस पर शराब ठेकेदार से अवैध वसूली का आरोप है।

विज्ञापन


नकली देसी घी के मामले में पकड़े गए बरवाला निवासी विकास ने दोनों मुलाजिमों के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट सेल (पीसीसी) में शिकायत दी थी। इसकी जांच एसपी केतन बंसल को सौंप दी गई है। बता दें कि एक नवंबर को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग एक मशहूर ब्रांड का लोगो इस्तेमाल कर नकली देसी घी बेचने जा रहे हैं, जिसके बाद टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉलोनी नंबर-चार लाइट प्वाइंट के पास नाका लगाकर कार सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया था। 
विज्ञापन



पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम बरवाला निवासी विकास बताया था, जबकि उसके साथ गौरव गोयल और परवीन बंसल भी थे। कार में एक-एक लीटर देशी घी की 29 पेटियां रखी थीं। इन घी के डिब्बों पर मशहूर कंपनी का लोगो लगा था। पूछताछ में पता चला था कि ये लोग घी को सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट में बेचने जा रहे थे। इसके बाद तीनों के खिलाफ इंडस्ट्रियल थाने में सीआरपीसी 102 के तहत कार्रवाई की गई थी। हालांकि, पकड़े गए लोगों को टीम ने बाद में छोड़ दिया था। जांच में सामने आया था कि ये लोग बरवाला में मशहूर कंपनी के नाम से उनकी हू-ब-हू पैकिंग में एसेंस (देशी घी की खुशबू देने वाला केमिकल) रिफाइंड व वनस्पति घी की मिलावट कर देसी घी बनाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्वत के बावजूद की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच के मुलाजिमों ने नकली देसी घी पकड़े जाने के मामले में एफआईआर नहीं दर्ज करने का वादा किया था, इसके साथ भरोसा दिया था कि केस को सेटलमेंट कर दिया जाएगा। पकड़े गए लोगों के मुताबिक इसकी एवज में 3.60 लाख की रिश्वत दी गई थी। बावजूद इसके केस में कार्रवाई की गई। क्राइम ब्रांच ने सैंपल जांच के लिए भेज दिया था, जिसकी रिपोर्ट भी आ चुकी है। बताया गया कि सैंपल में नकली घी मिला है। अब इस मामले में जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

अब तक नहीं हुई कार्रवाई
सेक्टर-39 थाना अंतर्गत एक शराब कारोबारी ने आरोप लगाया था कि उसके 8 ठेकों से हर महीने 12 हजार के हिसाब से क्राइम ब्रांच के मुलाजिम 96 हजार रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत में अवैध वसूली करने के दौरान मुलाजिमों का एक वीडियो भी सामने आया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच में तैनात हवलदार पवन और अनिल का नाम सामने सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए साउथ एएसपी श्रुति अरोड़ा ने 29 नवंबर को क्राइम ब्रांच के मुलाजिम पर मामला दर्ज किया था। वहीं, घटना के एक हफ्ते बाद भी पुलिस ने इनके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

क्राइम ब्रांच के मुलाजिमों के खिलाफ उनके पास शिकायत आई है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - केतन बंसल, एसपी यूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed