{"_id":"66dcf5ba4deed63b310f8014","slug":"allegation-of-getting-aunts-daughter-bitten-by-pet-dog-in-property-dispute-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-511555-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रॉपर्टी विवाद में बुआ की बेटी को पालतू कुत्ते से कटवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रॉपर्टी विवाद में बुआ की बेटी को पालतू कुत्ते से कटवाने का आरोप
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रॉपर्टी विवाद में मामा के बेटे व उसकी पत्नी की ओर से बुआ की बेटी को पालतू कुत्ते से कटवाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को कुत्ते ने कई जगह से नोंचा, जिसके चलते शरीर पर कई गहरे जख्म बन गए। युवती ने अस्पताल में इलाज करवाने के बाद पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी दंपती जतिन शर्मा और उसकी पत्नी जसप्रीत कौर के खिलाफ बीएनएस एक्ट 291 के तहत केस दर्ज किया है। उधर, इस मामले में पुलिस ने पीड़ित युवती के खिलाफ भी घटना के छह दिन बाद सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता रति शर्मा निवासी सेक्टर 38/सी ने बताया कि उसकी नानी ने यह मकान उसकी माता के नाम किया था लेकिन उसके मामा का बेटा जतिन शर्मा और उसकी पत्नी जसप्रीत कौर मकान का कब्जा नहीं लेने दे रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले इस मकान में एंट्री की और तब से दोनों मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। दंपती कई बार झगड़ा भी कर चुुके हैं। आरोप है कि दंपती ने उसे काटने के लिए अपना पालतू कुत्ता कई बार छोड़ चुके हैं। इस बारे में वह पहले भी पुलिस को शिकायत दे चुकी है लेकिन पुलिस दूसरे पक्ष के बजाय उल्टा उसके खिलाफ ही कार्रवाई करती है।
पीड़िता ने बताया कि उनका शौचालय पहले फ्लोर पर बाहर बना है। जतिन ने बाथरूम की ओर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। बीते सोमवार को वह जब बाहर से घर आ रही थी तो जतिन व उसकी पत्नी ने पालतू कुत्ता काटने के लिए छोड़ दिया। कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसकी दोनों टांगों व बाजुओं सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर बुरी तरह से काट लिया, जिससे कई जख्म हो गए। दंपती ने घर खाली करने के लिए धमकी दी। वह अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की और अब शनिवार को इस मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है बल्कि उसे व उसकी मां के खिलाफ सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।