{"_id":"64f73bc0f2277cdbbe09b45d","slug":"allegation-of-assault-a-girl-in-spa-center-in-bathinda-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: मंगेतर का पीछा कर स्पा सेंटर पहुंची युवती, जमकर हुआ हंगामा, मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda News: मंगेतर का पीछा कर स्पा सेंटर पहुंची युवती, जमकर हुआ हंगामा, मारपीट का आरोप
Tue, 05 Sep 2023 08:05 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 05 Sep 2023 08:05 PM IST
सार
सेंटर के संचालक ने कहा कि लुधियाना से आई युवती ने उनके साथ मारपीट की और वहां तैनात स्टाफ को थप्पड़ मारे। वहां ठहरे लोग जिन्हें वह पहले से जानती थी, के साथ युवती की हाथापाई हो गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में 100 फुट रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में मंगलवार सुबह एक युवती से मारपीट का मामला सामने आया है। स्पा सेंटर संचालक ने आरोप लगाया कि युवती ने उनके साथ मारपीट की है। युवती का कहना है वे अपने मंगेतर का पीछा करते स्पा सेंटर पहुंची थी।
विज्ञापन
100 फुट रोड पर एक स्पा सेंटर है। लोगों का कहना है कि उक्त सेंटर में देह व्यापार का होता है। स्पा सेंटर में पहले भी पुलिस दबिश देकर इसे बंद करवा चुकी है। बाद में फिर शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लुधियाना का एक युवक अपने साथियों के साथ इस स्पा सेंटर में आया था। इसकी सूचना युवक की मंगेतर को लग गई। वह लुधियाना से कार में मंगलवार सुबह बठिंडा पहुंची। उसने ड्राइवर को बाहर खड़ा कर दिया और खुद सेंटर के अंदर चली गई।
विज्ञापन
युवती ने ड्राइवर को फोन किया कि अंदर मंगेतर और उसके दोस्त मार पिटाई कर रहे हैं। ड्राइवर ने सुबह समय सैर करने पहुंचे लोगों को इसकी जानकारी दी तो हंगामा शुरू हो गया। सेंटर के संचालक ने कहा कि लुधियाना से आई युवती ने उनके साथ मारपीट की और वहां तैनात स्टाफ को थप्पड़ मारे। वहां ठहरे लोग जिन्हें वह पहले से जानती थी, के साथ युवती की हाथापाई हो गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन