फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All voters will have the card, then fight election: Mahima Chaudhry

राजनीतिक दलों से ये क्या कह गईं महिमा चौधरी!

Sat, 15 Mar 2014 11:23 AM IST
सर्वेश कुमार/अमर उजाला
सर्वेश कुमार/अमर उजाला Updated Sat, 15 Mar 2014 11:23 AM IST
विज्ञापन
All voters will have the card, then fight election: Mahima Chaudhry
चुनाव में प्रचार के बारे में पूछने पर अभिनेत्री महिमा चौधरी ने कहा कि मैंने किसी पार्टी से शादी तो नहीं की है। इसलिए जो पार्टी बुलाएगी, उसका साथ दूंगी।
विज्ञापन


महिमा चौधरी सेक्टर-पांच के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित ‘टिकट टू बॉलीवुड’ के ऑडीशन में बतौर जज पहुंची थी। इस दौरान ‘अमर उजाला’ के साथ विशेष बातचीत की। 
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘अमर उजाला’ द्वारा चलाए जा रहे अभियान की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि देश में युवा वोटरों की संख्या सबसे अधिक है, लेकिन अब भी हजारों युवा ऐसे हैं, जिनके वोटर कार्ड नहीं बने हैं।

जब देश के सभी वोटरों के हाथ मतदाता पहचान पत्र होगा, तब मैं भी चुनाव लडूंगी। अभी तक जिनके कार्ड बन चुके हैं, उन्हें देश को नई दिशा देने के लिए जरूर मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बार सर्वाधिक होगा नोटा का इस्तेमाल : महिमा
महिमा चौधरी ने कहा कि वोटिंग करने से पहले सभी वर्ग के मतदाताओं को अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि आम लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकें।

अगर किसी भी पार्टी या प्रत्याशी की विचारधारा ठीक नहीं लगती है तो लोकसभा चुनाव में ‘नॉन ऑफ द एबव’ यानी नोटा का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। महिमा ने कहा कि उन्हें लगता है कि इस बार नोटा का सर्वाधिक इस्तेमाल होगा।


‘गुलपनाग में है लीडरशिप क्वालिटी’
बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी ने आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ से प्रत्याशी गुल पनाग की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गुल पनाग एक बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ हर मायने में दूसरों से अलग हैं।

उनमें लीडरशिप क्वालिटी है। आम आदमी पार्टी से टिकट मिलने के बाद उन्हें राजनीति में भी नेतृत्व क्षमता को साबित करने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम में पहुंचे मशहूर गायक जसबीर जस्सी और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश ने भी चुनाव में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed