फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All the remaining results of Masters students will come this week

परास्नातक विद्यार्थियों के बचे सभी परिणाम इसी सप्ताह आ जाएंगे

Tue, 15 Dec 2020 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
All the remaining results of Masters students will come this week
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक विभाग परास्नातक विद्यार्थियों के बचे सभी परिणाम इसी सप्ताह में जारी कर देगा। इसके लिए विभाग के कर्मचारी ओवरटाइम कर रहे हैं। खुद अधिकारी भी जुटे हुए हैं। स्नातक के परिणाम अगले सप्ताह तक जारी हो जाएंगे। हर दिन विभाग की ओर से पांच से छह कक्षाओं के परिणाम जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने पीयू की परीक्षाएं सितंबर में ऑनलाइन करवाई थीं। ये उन विद्यार्थियों की परीक्षाएं थीं जो अंतिम वर्ष में थे। यही विद्यार्थी आगे अन्य कक्षाओं में दाखिले लेते हैं। स्नातक वाले विद्यार्थी परास्नातक कक्षाओं में जाते हैं और परास्नातक वाले पीएचडी आदि करते हैं। विभाग पर बड़ा दबाव था कि परिणाम जारी किए जाएं। विभाग ने अंतिम वर्ष के अधिकांश परिणाम जारी कर दिए हैं, बाकी इसी सप्ताह जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही चल रहे शैक्षिक सत्र की परीक्षाएं भी फरवरी में आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। इसकी भी तैयारी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय कर रहा है। कार्य में तेजी आने से विद्यार्थियों को भी राहत मिली है। इसके अलावा निजी विद्यार्थियों के परिणाम भी जारी किए जा रहे हैं। साथ ही कुछ कर्मचारी उनकी समस्याओं के समाधान में भी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed