फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All the projects under construction in the city will be inspected.

Chandigarh News: शहर के सभी निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का होगा निरीक्षण

Thu, 13 Nov 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
All the projects under construction in the city will be inspected.
चंडीगढ़। शहर में प्रदूषण नियंत्रण उपायों को और सख्ती से लागू करने के लिए अब सभी निर्माणाधीन प्रोजेक्टों की निरीक्षण (इंस्पेक्शन) की जाएगी। साथ ही हल्लोमाजरा से ट्रिब्यून चौक तक सड़कों की सफाई टर्शरी वॉटर से करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

ये अहम फैसले वायु गुणवत्ता निगरानी समिति (एक्यूएमसी) की 11वीं बैठक में लिए गए। इसकी अध्यक्षता चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति के सदस्य सचिव एवं पर्यावरण निदेशक सौरभ कुमार ने की। बैठक में नगर निगम, शहरी नियोजन, ट्रैफिक पुलिस, एसटीए, पीजीआई, पंजाब यूनिवर्सिटी, पीईसी, रेलवे सहित कई विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समिति ने साफ किया कि निर्माण स्थलों, सड़कों और खुले क्षेत्रों में धूल पर नियंत्रण के लिए सख्त निगरानी की जाएगी ताकि वायु गुणवत्ता में ठोस सुधार लाया जा सके। पर्यावरण निदेशक ने कहा कि पर्यावरण नियमों को लागू करने में देरी कर रहे विभागों से हर्जाना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में दिए प्रमुख निर्देश
चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी और नगर निगम सभी निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का निरीक्षण करें ताकि सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 का पालन सुनिश्चित हो सके। हल्लोमाजरा–ट्रिब्यून चौक खंड पर टर्शरी ट्रीटेड वॉटर से सड़क सफाई के लिए व्यापक योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तैयार की जाए। नगर निगम दिसंबर की शुरुआत तक डस्ट सप्रेशन उपकरणों की खरीद प्रक्रिया पूरी करे। लीगेसी वेस्ट हटाने और केंद्रीय डिवाइडरों पर हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को डस्ट मिटिगेशन प्लान और एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed