{"_id":"628110ba7457f2542862e9e3","slug":"all-parties-united-in-punjab-after-killing-of-two-sikhs-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में दो सिखों की हत्या: पंजाब में सभी दलों ने की निंदा, सीएम मान बोले- पाक से बात करें विदेश मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में दो सिखों की हत्या: पंजाब में सभी दलों ने की निंदा, सीएम मान बोले- पाक से बात करें विदेश मंत्री
Sun, 15 May 2022 08:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 May 2022 08:17 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दो सिखों की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान की सरकार हमेशा ही हिंदू और सिखों की सुरक्षा को लेकर दिखावा करती रही है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पेशावर शहर में दो सिख युवकों की हत्या के मामले में पंजाब एकजुट दिखाई दिया। सूबे के सभी राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विदेश मंत्री से पाक सरकार से वार्ता करने की अपील की। पंजाब भाजपा के नेताओं ने पाक सरकार से आरोपियों को जल्द पकड़ कर मौत की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को ट्वीट कर घटना की निंदा की। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील की है कि वे जल्द से जल्द पाकिस्तान सरकार से वार्ता करें। मान ने साथ ही पाक में रहने वाले हिंदू और सिख समुदाय के लोगों की सुरक्षा करने की भी मांग की। वहीं, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की और दु:ख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
शर्मा ने मृतकों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पाक में सिखों और हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हो रहे हैं। यहां तक कि सिख और हिंदुओं की बहन-बेटियों को जबरन किडनैप कर दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। पाकिस्तान सरकार और उनका प्रशासन इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुआ है। शर्मा ने पाकिस्तान सरकार और वहां के प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द खोजकर इस्लामिक कानून के मुताबिक मौत की सजा देने की मांग की। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी घटना की निंदा की।
विज्ञापन
कैप्टन बोले- केंद्र ले संज्ञान
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दो सिखों की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान की सरकार हमेशा ही हिंदू और सिखों की सुरक्षा को लेकर दिखावा करती रही है। पेशावर में हुई घटना उसी का नतीजा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में संज्ञान लेने की बात कही।