फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All parties star campaigners held meetings in favor of candidates in Chandigarh Municipal Corporation Election

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: स्टार प्रचारकों ने जमाया रंग, अब 27 को चलेगा पता जनता गई किसके संग

Wed, 22 Dec 2021 04:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Dec 2021 04:59 PM IST
सार

आप की ओर से लगभग 95 सभाएं गईं। इनमें 8 स्टार प्रचारकों समेत दिल्ली के 15 विधायकों ने आप के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, विधायक जरनैल सिंह, पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती, जीतेंद्र तोमर का नाम प्रमुख रूप से शामिल रहे।

विज्ञापन
All parties star campaigners held meetings in favor of candidates in Chandigarh Municipal Corporation Election
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निगम चुनाव में स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी अब अपने स्तर पर जीत के गुणा-भाग में जुट गए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान जहां भाजपा ने 12 स्टार प्रचारकों को बुलाकर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया, वहीं कांग्रेस ने 20 स्टार प्रचारक उतारे। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) भी पीछे नहीं रही। आप के 8 स्टार प्रचारकों समेत दिल्ली के 15 विधायकों ने इस बार चंडीगढ़ में बदलाव की अपील की। अब 27 दिसंबर को पता चलेगा कि माहौल किसके पक्ष में बना। भाजपा ने काफी दिन पहले से ही स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारकर अपने पक्ष में माहौल बनाने का काम कर दिया था। 
विज्ञापन


कांग्रेस और आप ने अंतिम चार दिनों में अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारकर माहौल बनाना शुरू किया। कांग्रेस और आप ने तो एलान भी कर दिया था कि अंतिम दिनों में ही वह अपने पत्ते खोलेंगे। तीनों ही पार्टियां इस बार माहौल अपने पक्ष में बता रहीं हैं। उधर, नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार का दौर थमने के बाद प्रत्याशी नाराज साथियों को मनाने के साथ अपने स्तर पर जीत के गुणा-भाग में जुट गए हैं। करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तों से सिफारिश लगवाकर रुठे नेताओं का मनाने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कीं 130 से ज्यादा जनसभाएं 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि उनके कुल 12 स्टार प्रचारक चंडीगढ़ आए और करीब 56 जनसभाओं को संबोधित किया। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष व अन्य स्थानीय नेताओं ने कुल 72 सभाओं को संबोधित किया। इनमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन, केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाश, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मनजिंदर सिंह सिरसा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शामिल रहे।

कांग्रेस की 100 से अधिक सभाएं, कई रैलियां
कांग्रेस की ओर से 100 से अधिक जनसभाएं की गईं। 20 से अधिक स्टार प्रचारक चंडीगढ़ पहुंचे। इनमें कन्हैया कुमार, पूर्व सांसद पवन बंसल, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा, हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप राठौर, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस के समन्वयक राजेंद्र राणा और अभिषेक दत्त, पंजाब के मंत्रियों में राजकुमार वेरका, मनप्रीत बादल, मनीष तिवारी समेत अन्य नेता शामिल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed