फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   All offices and shops except essential will remain closed in Haryana on every Saturday and Sunday due to covid-19

कोरोना: हरियाणा में शनिवार-रविवार बंद रहेंगे मॉल, दुकानें और ऑफिस, आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

Fri, 21 Aug 2020 07:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Aug 2020 07:15 PM IST
सार

  • कोरोना का फैलाव रोकने के मद्देनजर लिया गया निर्णय, सार्वजनिक परिवहन सुविधा जारी रहेगी
  • सरकारी नौकरी के लिए लिखित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार होगी

विज्ञापन
All offices and shops except essential will remain closed in Haryana on every Saturday and Sunday due to covid-19
गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कोरोना का फैलाव रोकने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में शनिवार, रविवार को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें, मॉल व सरकारी-निजी कार्यालय बंद रहेंगे। कोरोना के लगातार बढ़ रहे केस को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उसके बाद मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा की तरह से आदेश जारी किए गए।

विज्ञापन


शनिवार, रविवार को होने वाले आंशिक लॉकडाउन का सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, हरियाणा लोक सेवा आयोग की पूर्व निर्धारित परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार ही होंगी। अत्यंत जरूरत वाले कार्यालय खोलने पर भी पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सभी निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन जारी रहेगा। मॉल, बाजार व कार्यालय बंद रखने की व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। गृह मंत्री अनिल विज ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीते महीने ही संकेत दे दिए थे कि सप्ताहांत पर लॉकडाउन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन ने भी पिछले महीने ट्राई सिटी में शनिवार, रविवार को लॉकडाउन का प्रस्ताव रखा था, जिसे हरियाणा व पंजाब सरकार ने ठुकरा दिया था। लेकिन, उसके बाद लगातार केस बढ़ने पर अब दोनों राज्यों को फैसला लेना पड़ा।

प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति
66703 लोग वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में हैं। 9 लाख 26 हजार 568 कुल नमूने अभी तक लिए गए, इनमें से 8 लाख 68 हजार 16 निगेटिव मिले। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या राज्य में 52129 से ज्यादा हो चुकी है, जिनमें से एक्टिव 8131 से ऊपर हैं। 6423 नमूनों की जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है। 43413 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 

कोरोना से अभी तक राज्य में 585 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में संक्रमण की दर 5.67 प्रतिशत है। रिकवरी दर 83.28 प्रतिशत चल रहा है। संक्रमितों की मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है। प्रति दस लाख लोगों पर 36551 के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। 33 दिन में केस दोगुना हो रहे हैं। क्रिटिकल केस 203 हैं, जिनमें से 177 को ऑक्सीजन व 26 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

परिवहन विभाग में 20 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, भवन सील

हरियाणा परिवहन विभाग में 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिंताएं और बढ़ गई हैं। चंडीगढ़ स्थित परिवहन विभाग को सील कर दिया गया है। ये कार्यालय अब सोमवार को खुलेगा। 30 बेज बिल्डिंग के जिस दूसरे तल पर ये कार्यालय हैं, वहां मौजूद अन्य कार्यालय भी बंद करवाए गए हैं। परिवहन विभाग के तहत निदेशक राज्य परिवहन ब्रांच के पंद्रह और परिवहन ब्रांच के 5 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इस विभाग में करीब दो सौ कर्मचारी काम करते हैं।

मरीजों की संख्या यहां सात से एकदम बीस पहुंचने के बाद अफसरों के हाथ-पांव फूल गए, जिसके बाद कार्यालय को ही सील करने का फैसला लेना पड़ा। इस 30 बेज भवन में तीन तलों पर हरियाणा सरकार के कई सरकारी कार्यालय मौजूद हैं। जिसके चलते यहां अन्य कार्यालयों में भी हड़कंप का माहौल है। 

दरअसल, परिवहन विभाग में कोरोना के सात केस आने के बाद निदेशक ने सभी कर्मचारियों व अफसरों को आदेश दिए थे कि वे अपना-अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। टेस्ट न करवाने वाले कर्मचारी व अफसरों का वेतन तक काटने के निर्देश दिए गए थे। खैर, स्टाफ ने जब अपने कोरोना टेस्ट करवाए तो रिपोर्ट आने के बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बीस पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed